Noida News : रबूपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

गौतम बुद्ध नगर के थाना रबूपुरा क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़।गौतम बुद्ध नगर पुलिस की थाना रबूपुरा टीम ने रविवार को करौली अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बता दें कि पुलिस टीम करौली अंडरपास के पास संदिग्धों की तलाश में चेकिंग कर रही थी और इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया और बदमाशों ने पुलिस की चेतावनी को अनसुना कर उन पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जिससे एक बदमाश घायल होकर गिर पड़ा और घायल बदमाश की पहचान सलमान पुत्र बुखारी, निवासी शामली और असलम पुत्र अकबर, निवासी बुलंदशहर कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है और घायल बदमाश सलमान को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।पुलिस अब इन अपराधियों के पुराने क्रिमिनल रिकॉर्ड और उनके गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

बरामदगी और आपराधिक इतिहास:-

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त शातिर अपराधी हैं और थाना रबूपुरा में दर्ज गौवध निवारण अधिनियम (मु0अ0सं0 35/2026) के मामले में वांछित थे। पुलिस ने इनके पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है जैसे 02 अवैध तमंचे (.315 बोर) मय कारतूस,01 चोरी की मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट),गौवध के उपकरण: 02 चाकू, 02 रस्सी, सिरिंज, इंजेक्शन और प्लास्टिक के कट्टे आदि समान बरामद किया।