किश्तवाड़ एनकाउंटर : गोली के बाद भी डटा रहा डॉग टाइसन, 3 आतंकी ढेर।

✍️ योगेश राणा

गोली लगी, फिर भी पीछे नहीं हटा टाइसन; भारतीय सेना को मिली बड़ी कामयाबी

किश्तवाड़ एनकाउंटर में भारतीय सेना के जांबाज डॉग टाइसन की बहादुरी। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू (Chatroo) इलाके में सेना,पुलिस और CRPF का एक संयुक्त अभियान Livemint चलाया जा रहा था और इस दौरान भारतीय सेना की 2 पैरा स्पेशल फोर्सेज (2 Para SF) के इस जर्मन शेफर्ड डॉग को संदिग्ध ठिकाने का पता लगाने के लिए आगे भेजा गया था और जैसे ही टाइसन आतंकवादियों के ठिकाने(एक’ढोक’या मिट्टी के घर)के पास पहुँचा,आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी और टाइसन के दाहिने अगले पैर में गोली लगी,लेकिन दर्द के बावजूद वह पीछे नहीं हटा और टाइसन की इस दिलेरी की वजह से जवानों को आतंकियों की सटीक लोकेशन मिली,जिसके बाद मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के 3 आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया और मारे गए आतंकियों में जैश का टॉप कमांडर सैफुल्ला भी शामिल था, जो पिछले दो साल से सुरक्षा बलों को चकमा दे रहा था।

टाइसन को एयरलिफ्ट कर कमांड अस्पताल पहुंचाया!

मुठभेड़ के बाद टाइसन को तुरंत एयरलिफ्ट कर उधमपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया और जहाँ उसकी हालत फिलहाल स्थिर है और वह ठीक हो रहा है।‌

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.