✍️ योगेश राणा
लखनऊ से आई विशेषज्ञ टीम ने परखी नोएडा अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं
उत्तर प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की एक उच्चस्तरीय टीम ने आज जिला संयुक्त चिकित्सालय ,नोएडा का औचक निरीक्षण और महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बता दें कि लखनऊ से आए डॉ. विकास सिंघल (JD मलेरिया, DG MH, UP) और श्री दिनेश कुमार (ADRO, DG FW, UP) ने अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य गतिविधियों और संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया और बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ.अजय राणा ने की और इसमें अस्पताल की कार्यप्रणाली, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा हुई और बैठक में डॉ.आर.पी. सिंह, डॉ. हृदयमणि लवणिया,डॉ. ऋषभ कुमार सिंह के साथ अदिति यादव, प्रियंका शर्मा,जसप्रीत कौर (सिस्टर), श्रीमती अंजू और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।
सीएमएस के कार्यों की सराहना!
पर्यवेक्षण टीम ने अस्पताल में स्वच्छता,ओपीडी प्रबंधन और संचारी रोगों के प्रति बरती जा रही सतर्कता की सराहना की और डॉ. अजय राणा के नेतृत्व में हाल ही में अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और नई मशीनों के विस्तार पर भी जोर दिया गया है।