नोएडा Flower Show शर्मनाक Video Viral | वसंत उत्सव के बाद फूलों पर टूट पड़ी भीड़।

✍️ योगेश राणा

Flower show: नोएडा में आयोजित 38वें वसंत उत्सव (फ्लावर शो) के समापन के बाद एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें लोग सार्वजनिक सजावट के लिए लगाए गए फूलों को लूटते नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह घटना सेक्टर-33ए स्थित शिवालिक पार्क की है, जहाँ 19 से 22 फरवरी 2026 तक फ्लावर शो का आयोजन किया गया था और वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही कार्यक्रम आधिकारिक रूप से संपन्न हुआ,वहाँ मौजूद भीड़ ने गमलों और क्यारियों से फूलों और पौधों को उखाड़ना शुरू कर दिया‌ और इस बार प्रदर्शनी में फूलों से बना केदारनाथ मंदिर का मॉडल और करीब 120 किस्मों के पौधे आकर्षण का केंद्र थे,जिन्हें लोगों ने काफी नुकसान पहुँचाया।

क्यों हुई ऐसी घटना बड़ा सवाल-?

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस व्यवहार को “अपमानजनक” करार देते हुए शिक्षित समाज की नैतिकता पर सवाल उठाए हैं और अक्सर कार्यक्रमों के खत्म होते ही सुरक्षा हटा ली जाती है, जिसका फायदा उठाकर लोग सार्वजनिक संपत्ति को अपनी निजी संपत्ति समझकर नुकसान पहुँचाने लगते हैं और वीडियो में लोग एक-दूसरे को देखकर फूल लूटने की होड़ में लगे दिखे, जो सार्वजनिक कार्यक्रमों में अनुशासन की कमी को दर्शाता है।

सोशल मीडिया पर लोगों प्रतिक्रिया!

इंटरनेट पर लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे “NCR के निवासियों का असली चेहरा” बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। घटना के वीडियो X (Twitter) और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर तेज़ी से साझा किए जा रहे हैं।