✍️ योगेश राणा।
न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में 14 मार्च 2026 को साल की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों पर आयोजित होने वाली इस लोक अदालत का उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी समझौते के जरिए त्वरित और निशुल्क निस्तारण करना है।बता दें कि 14 मार्च 2026 (शनिवार), सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी और जिला न्यायालय परिसर,सूरजपुर (नोएडा) में अदालत लगेगी और लोक अदालत की नोडल अधिकारी अपर जिला जज-II सोमप्रभा मिश्रा होगी।
किन मामलों का होगा निपटारा?
लोक अदालत में मुख्य रूप ई-चालान और एमवी एक्ट से जुड़े मामले,बैंक ऋण वसूली, चेक बाउंस (धारा 138 एनआई एक्ट), और धन वसूली के वाद,वैवाहिक विवाद, पारिवारिक झगड़े और श्रम संबंधी विवाद,बिजली और पानी के बिलों से संबंधित विवाद,आपराधिक शमनीय (समझौता योग्य) मामले और भू-राजस्व वाद सुनो जाएंगे।
कैसे करती है लोक अदालत कार्य-?
मुख्य आयोजन से पहले 09 मार्च से 13 मार्च 2026 तक प्री-लोक अदालत बैठकें आयोजित की जा रही हैं ताकि वार्ता के माध्यम से समझौतों को अंतिम रूप दिया जा सके और यदि आपका मामला लंबित है, तो आप 13 मार्च तक संबंधित अदालत में आवेदन कर सकते हैं। ट्रैफिक चालान के लिए आवेदक सीधे न्यायालय में पहुँच सकते हैं और यदि मामले का निपटारा लोक अदालत में होता है, तो पहले से जमा की गई कोर्ट फीस वापस करने का प्रावधान है और लोक अदालत का निर्णय दीवानी न्यायालय की डिक्री के समान होता है, जो अंतिम और बाध्यकारी होता है। इसके विरुद्ध किसी उच्च न्यायालय में अपील नहीं की जा सकती।