Noida News : नोएडा एक्सप्रेस-वे थाना पुलिस का एक्शन, दो अलग-अलग मर्डर केस सुलझाए।

✍️ योगेश राणा

Noida:थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने नोएडा में हुए दो अलग-अलग सनसनीखेज हत्याकांडों का सफल अनावरण किया है। इन मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने दोनों मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्या के कारणों का पता लगाया और संबंधित अपराधियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने इन मामलों में वैज्ञानिक साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर सफलता प्राप्त की है।

कविता उर्फ काव्या हत्याकांड-?

02 मार्च 2026 को पुलिस को पंचशील अण्डरपास के पास सर्विस रोड के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला था और महिला की पहचान कविता उर्फ काव्या के रूप में हुई, जो शंकर की पत्नी थीं और साहिबाबाद, गाजियाबाद की निवासी थीं और तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर जाँच शुरू की गई।

राकेश कुमार हत्याकांड-?

01 मार्च 2026 को यमुना डूब क्षेत्र, सेक्टर-135 में एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने की सूचना मिली थीं और मृतक की पहचान राकेश कुमार (45 वर्ष), पुत्र गिंदर, निवासी जरीफनगर, बदायूँ के रूप में हुई। वह वर्तमान में सेक्टर-135 नोएडा में रहकर एक मिक्सचर प्लांट में ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे और सूचना मिलते ही डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्यों का संकलन किया गया और घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.