28 September 2022 Horoscope :  पढ़िए। आज का पंचांग और 12 राशियों का राशिफल।

वैदिक पंचांग

दिनांक 28 सितम्बर 2022दिन बुधवार
विक्रम संवत 2079 (गुजरात-2078)शक संवत 1944
अयन दक्षिणायनऋतु वर्षा ऋतु
मास अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार भाद्रपद)पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि तृतीया 01:27 तक तत्पश्चात चतुर्थीनक्षत्र चित्रा 6:14 तक तत्पश्चात स्वाति 05:52 तक तत्पश्चात विशाखा
योग वैधृति 03:07 तक तत्पश्चात विष्कुम्भकरण तैतिल 14:00 तक तत्पश्चात गर 01:27 तक तत्पश्चात वणिज
अयन सूर्य दक्षिणायनराहुकाल *11:57* से 13:27 तक
सूर्योदय 05:57सूर्यास्त 17:56

NEWS DIARY TODAY – DAILY HOROSCOPE

आज का राशिफल


जन्मदिन विशेष
NEWS DIARY TODAY WISHES YOU HAPPY BIRTHDAY!!!

मूलांक 1के लोग बहुत ही मिलनसार और सरल स्वभाव के होते हैं। इतना ही नहीं वह लोगों के साथ बहुत जल्द निकटता बढ़ा लेते हैं। ऐसे लोग अपनी मधुर वाणी और सरल व्यवहार से सामने वाले का मन बहुत जल्द जीत लेते हैं। इस मूलांक के लोगों को स्वामी ग्रह सूर्य होता है जिसके चलते ये सामना वाले व्यक्ति को अपने कार्यों और वाणी से प्रभावित कर लेते हैं। साथ ही इन लोगों में ईमानदारी कूट कूटकर भरी होती है। ये निडर साहसी व स्वाभिमानी होते हैं जीवन में आने वाली कठिनाइयों से ये घबराते नहीं हैं।इनकी कार्यकुशलता, वाणी दक्षता और समय की प्रतिबद्धता के कारण ही ये लोग अच्छे बिजनेसमैन साबित होते हैं। साथ ही ये लोग अपना हर कार्य को पूर्णता के साथ करते हैं। इस मूलांक के लोगों को सभी काम व्यवस्थित तरीके से करने की आदत होती है।

शुभ दिनांक : 1,10,19,28शुभ अंक : 1,2,8,10,19
शुभ माह : 1,3,5,7,9शुभ वर्ष : 2029, 2036, 2045 2048
ईष्टदेव : सूर्य देवता मां गायत्रीशुभ रंग : लाल मेहरून
BIRTHDAY SPECIAL – NEWS DIARY TODAY

कैसा रहेगा यह वर्ष
मूलांक एक के लोगों के लिए नया साल बहुत शानदार रहेगा। करियर में तरक्की हासिल होगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप अपने व्यापार को ऊंचाईयों पर ले जाने में सफल रहेंगे। आप अपनी कला और मेहनत से अपने व्यापार में कुछ नया कर दिखाने में सक्षम हो सकते हैं। आपको अपने व्यापार में नए अवसर भी मिलेंगे और आप नए लोगों के साथ मेलमिलाप भी बढ़ाएंगे। वर्ष के मध्य का समय काफी अनुकूल साबित होगा। मनचाही नौकरी मिलने के आसार रहेंगे। वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कोई इच्छा पूरी हो सकती है। अगर आप जगह का बदलाव करना चाह रहे हैं तो वह भी आपके लिए चाहत की पूर्ति होगी। इस वर्ष आप अपनी प्रतिभा में भी निखार लाने का भी प्रयास करेंगे।यह वर्ष नए घर और नए वाहन के लिए शुभ जाने वाला है। इस वर्ष आप अपने घर के साज-सजावट में भी धन खर्च करेंगे और इस वर्ष के जोड़ से बन रहा है। यात्राओं पर भी धन खर्च करवाएगा। महिलाओं के लिए यह वर्ष अपने सौंदर्य के निखार के लिए प्रोत्साहित करेगा, जिसमे धन का खर्च बना रहेगा। यह वर्ष जमीन और शेयर मार्किट में लाभ के साथ आ रहा है लेकिन जुलाई से अक्टूबर के मध्य कोई नया और बड़ा निवेश न करें तो बेहतर रहेगा।