Shrikant Tyagi : अनु त्यागी के पेड़ लगाने पर बवाल, सोसायटी के लोगों में आक्रोश

:- श्रीकांत त्यागी के परिवार ने एकबार फिर घर के आगे पौधे लगाने शुरू कर दिए हैं जिसको लेकर सोसायटी के लोग नाराज हैं। उन्होंने नोएडा अथॉरिटी पर पौधे देने के आरोप लगाए हैं।
:- प्राधिकरण ने दीया 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम, कहा अवैध निर्माण खुद तोड़े नहीं तो होगा बल प्रयोग


नोएडा :- बहुचर्चित श्रीकांत त्यागी मामले में एक और नया मोड़ आया जब मंगलवार को पेड़ लगाने के मामले में सोसाइटी की ओर से शिकायत मिलते प्राधिकरण के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीन मिश्रा ने अवैध निर्माण और पेड़ हटाने के लिए सोसाइटी के लोगों 48 घंटे का समय दिया। उन्होंने कहा कि सोसाइटी के लोग खुद अवैध निर्माण को हटा ले।
   क्योंकि जिन लोगों ने अवैध निर्माण किया है। उनको पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके है। यदि वह ऐसा नहीं करते है तो पुलिस बल बुलाकर सोसाइटी में अवैध निर्माण को तोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर जो पेड़ लगे है उसे भी हटाया जाए। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगे राम त्यागी व अन्नु त्यागी के अल्टीमेटम के बाद मंगलवार को ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में श्रीकांत के घर के बाहर पेड़ लगाने का काम किया गया। यहां पाम के पौधे लगाए है। पांच अगस्त को विवाद की जड़ भी पौधे थे और विवाद बढऩे के बाद सोसाइटी के लोगों ने इन पेड़ों को हटाया था। इसके बाद प्राधिकरण की टीम श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर अवैध निर्माण को तोड़ा था।

वंदना त्रिपाठी ने बताया

प्राधिकरण की ओएसडी वंदना त्रिपाठी ने बताया कि सोसाइटी के अंदर पेड़ पौधे लगाने का काम प्राधिकरण का नहीं है। यदि वहां पेड़ लगाए जा रहे है तो सोसाइटी के लोगों ने ही लगवाए होंगे। हालांकि मौके पर प्राधिकरण के नियोजन विभाग और पुलिस टीम मौजूद है। जिनकी देखरेख में ही पेड़ लगाए जा रहे है। दरअसल, सोमवार को मांगे राम त्यागी और अन्नु त्यागी ने सोसाइटी के बाहर प्रदर्शन कर पुलिस और प्राधिकरण को अल्टीमेटम दिया था कि 24 घंटे के अंदर उखाड़े गए पेड़ों को दोबारा लगाया जाए। वहीं सोसाइटी में जिन फ्लैटों में अवैध निर्माण है उसे ध्वस्त किया जाए। प्राधिकरण ने इस पर आश्वासन दिया जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। सोसाइटी वालों का आरोप था कि श्रीकांत त्यागी घर के बाहर पेड़ लगाकार कॉमन एरिया के जमीन को अपने कब्जे में ले रहा है। इसको लेकर ही पांच अगस्त को श्रीकांत और सोसाइटी की महिला के बीच विवाद हुआ। जिसमे श्रीकांत त्यागी ने महिला के साथ अभद्रता की और मामला बढ़ गया। जिसके चलते श्रीकांत त्यागी गैंगस्टर एक्ट में जेल में है। सोसाइटी में वहीं पेड़ उसी स्थान पर दोबारा से लगाए जा रहे है। अब तक 7 पाम के पेड़ लगाए गए है। इन पेड़ो को उसी कद के है जो पेड़ उखाड़े गए थे। हालांकि इस मामले में सोसाइटी की ओर से कोई बोलने को तैयार नहीं है।