नई दिल्ली :- दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जब एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है इन दोनों का खाना परोसने को लेकर झगड़ा हुआ था। फिलहाल आरोपी पति पर हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जरा सी झड़प में हुआ हादसा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 39 वर्षीय 47 वर्षीय विनोद दुबे अपनी पत्नी के साथ सुल्तानपुर गांव में रहता था। इन दोनों की शादी साल 2008 में हूई थी, कोरोनाकाल के बाद विनोद बेरोजगार हो गया था। गुरुवार देर रात को दोनों पति पत्नी ने एक साथ मिलकर शराब पी और फिर इसके बाद पत्नी ने खाना बनाया। खाना परोसने की बात को लेकर दोनों में बहस हुई,जिस दौरान विनोद ने सोनाली का गला तकिये से दबा दिया।
सुबह उठा तो पत्नी मिली मृत
विनोद को नशे में कुछ समझ नहीं आया,इसके बाद वह रात भर अपनी पत्नी के साथ ही सोता रहा। जब सुबह विनोद का नशा उतरा तो उसने अपनी पत्नी को जगाने की कोशिश की। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना की जानकारी विनोद ने अपने दोस्त को दी। फिर दोस्त ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज विनोद को गिरफ्तार कर लिया।