नशे में पत्नी की हत्या कर रात भर सोया साथ,होश आने पर हुआ पछतावा

 

 नई दिल्ली :- दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जब एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है इन दोनों का खाना परोसने को लेकर झगड़ा हुआ था। फिलहाल आरोपी पति पर हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 जरा सी झड़प में हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 39 वर्षीय  47 वर्षीय विनोद दुबे अपनी पत्नी के साथ सुल्तानपुर गांव में रहता था। इन दोनों की शादी साल 2008 में हूई थी, कोरोनाकाल के बाद विनोद बेरोजगार हो गया था। गुरुवार देर रात को दोनों पति पत्नी ने एक साथ मिलकर शराब पी और फिर इसके बाद पत्नी ने खाना बनाया।  खाना परोसने की बात को लेकर दोनों में बहस हुई,जिस दौरान विनोद ने सोनाली का गला तकिये से दबा दिया।

सुबह उठा तो पत्नी मिली मृत

विनोद को नशे में कुछ समझ नहीं आया,इसके बाद वह रात भर अपनी पत्नी के साथ ही सोता रहा। जब सुबह विनोद का नशा उतरा तो उसने अपनी पत्नी को जगाने की कोशिश की। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना की जानकारी विनोद ने अपने दोस्त को दी। फिर दोस्त ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज विनोद को गिरफ्तार कर लिया।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *