बीटा-2 थाना पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर चोर दबोचे, ₹10.5 लाख की ज्वेलरी बरामद।

✍️ योगेश राणा

लोकल इंटेलिजेंस और सर्विलांस से पकड़ा गया चोरी का गिरोह।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 थाना पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब साढ़े दस लाख रुपये की ज्वेलरी और अन्य सामान बरामद हुआ है। बता दें कि कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना बीटा-2 पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से नट मढैय्या गोल चक्कर के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अवधेश पुत्र लायक सिंह एवं बलराज पुत्र रामपाल रूप में हुई है।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का भारी मात्रा में सामान बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत साढ़े दस लाख रुपये बताई जा रही है।

कोर्ट में तारीख पर आते थे और वहीं बैठकर चोरी की योजना बनाते थे: डीसीपी ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी डॉ.प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि यह गिरोह बहुत ही शातिर तरीके से चोरी करता था‌।डीसीपी के अनुसार,ये अपराधी अक्सर कोर्ट में तारीख पर आते थे और वहीं बैठकर चोरी की योजना बनाते थे और चोरी से पहले ये उन घरों की रेकी करते थे जिनके बाहर कई दिनों से अखबार या पंपलेट पड़े होते थे, जिससे उन्हें घर के बंद होने का संकेत मिल जाता था और पुलिस ने इनके पास से 10.5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात,एक लैपटॉप,दोघड़ियाँ, घटना में प्रयुक्त कार (वैगनआर) और अवैध हथियार बरामद किए हैं।पुलिस अब इनके अन्य आपराधिक इतिहास और गिरोह के बाकी सदस्यों की जानकारी जुटा रही है और दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।