Noida : मंगलमय इंस्टीट्यूट में ‘नारी शक्ति सम्मान’, जेवर विधायक ने प्रेरणादायी महिलाओं को किया सम्मानित।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida : ग्रेटर नोएडा के मंगलमय इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (MIMT) में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर“नारी शक्ति सम्मान”कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जेवर विधायक ने शिरकत की और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। बता दें कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेवर विधायक ने कहा कि “नारी का सम्मान ही एक सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की नींव है”। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाएं राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हैं और विधायक ने शिक्षा, समाज सेवा, और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया और मंगलमय इंस्टीट्यूट ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को “Give to Gain” थीम के तहत मनाया। इस दौरान संस्थान की आंतरिक शिकायत समिति (ICC) द्वारा कई गतिविधियों का आयोजन किया गया।

गुलाब के फूलों से हुआ महिलाओं का स्वागत!

संस्थान में महिला कर्मचारियों का स्वागत गुलाब के फूल देकर किया गया और एकजुटता दिखाने के लिए ‘पिंक’ ड्रेस कोड रखा गया था और कार्यक्रम का समापन इस सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि महिलाओं को समान अवसर और सम्मान देना ही समाज की वास्तविक उन्नति है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]