बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त प्रशासन, बिना फिटनेस स्कूल वाहन सड़क पर उतरे तो होगी बड़ी कार्रवाई।

:- फिटनेस और परमिट खत्म, फिर भी चल रही बसें— परिवहन विभाग ने अवैध स्कूल वाहनों पर कसा शिकंजा।

Transport Department : जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग बेहद सख्त रुख अपना रहा है। परिवहन आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन स्कूली वाहनों (स्वयं के या अनुबंधित) का फिटनेस प्रमाण पत्र या परमिट समाप्त हो चुका है, उनका संचालन तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित है। बता दें कि विभागीय आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में जिले के 47 स्कूली वाहन और 93 अनुबंधित वाहन ऐसे पाए गए हैं जिनका फिटनेस और परमिट वैध नहीं है। कार्यालय द्वारा इन सभी वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर दिया गया है और सभी वाहन स्वामियों को निर्धारित मानकों के अनुसार जांच कराकर नया फिटनेस प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य होगा और जब तक फिटनेस और परमिट वैध न हो जाए, तब तक वाहन सड़क पर न उतारें और मानकों की अनदेखी करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नियमों के अनदेखी करने पर होगी

नन्दकुमार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन)
गौतमबुद्धनगर द्वारा विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहनों की निरंतर जांच की जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि नियमों के विरुद्ध वाहनों का संचालन पाया गया, तो संबंधित स्कूल प्रबंधक और वाहन स्वामी के विरुद्ध FIR दर्ज कराई जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी उनकी स्वयं की होगी और सभी वाहन स्वामियों को निर्धारित मानकों के अनुसार जांच कराकर नया फिटनेस प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य है और जब तक फिटनेस और परमिट वैध न हो जाए, तब तक वाहन सड़क पर न उतारें और मानकों की अनदेखी करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।विभाग द्वारा बार-बार चेतावनी दी जा रही है, और यदि अगले 1-2 दिनों में फिटनेस प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो वाहनों का पंजीकरण(Registration) स्थायी रूप से निलंबित कर दिया जाएगा।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]