Greater Noida News : न्यूज़ डायरी टुडे की खबर का असर, कुट्टू आटा मिलावट पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

✍️ योगेश राणा।

न्यूज़ डायरी टुडे, ग्रेटर नोएडा।

न्यूज़ डायरी टुडे की खबर के बाद प्रशासन ने कुट्टू के आटे में मिलावट और उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर कड़ी कार्रवाई की है। इस खबर के बड़े असर के रूप में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दुकानों और गोदामों को सील किया गया है। बता दें कि शिवरात्रि के व्रत के दौरान कुट्टू का आटा खाने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तीन प्रमुख सोसायटियों (सुपरटेक,इकोविलेज-3, रॉयल कोर्ट, और हिमालय प्राइड) में करीब 40 लोग बीमार पड़ गए थे और न्यूज़ डायरी टुडे ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया और इसके बाद बिसरख पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की और टीम ने रॉयल कोर्ट सोसाइटी स्थित प्रशांत जनरल स्टोर को अनियमितता पाए जाने पर सील कर दिया। इसके अलावा, संबंधित गोदाम को भी सील किया गया है।

बिसरख थाने में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दर्ज कराई प्राथमिक की रिपोर्ट।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय गौतमबुद्धनगर सर्वेश मिश्रा के दिशा निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर बिसरख थाने में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विभाग ने विभिन्न दुकानों से आटे के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं और इस मामले में पुलिस ने गोदाम मालिक समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और यह घटना त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट के प्रति प्रशासन की सतर्कता को दर्शाती है।