October 10, 2026

ईडी की कस्टडी से केजरीवाल ने जारी किया एक और आदेश

IMG_20240223_155645


नई दिल्ली।
मंगलवार को एक बार​​ फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कस्टडी से नया आदेश जारी किया। इस बार उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समस्याओं को लेकर नया आदेश जारी किया है।
जिसके बाद दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस वार्ता कर कहा कि ईडी की कस्टडी में रहने के बावजूद भी सीएम को लोगों के स्वास्थ्य की चिंता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कुछ अस्पतालों में मेडिसिन व अन्य सुविधाओं की कमी है, जिसे जल्द दूर करा​ दिया जाएगा। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन, संजय सिंह और मनीष सिसौदिया आप के परिवार के सदस्य हैं। इसलिए, पार्टी ने इस साल होली नहीं मनाई। अब हम अरविंद केजरीवाल के जेल से रिहा होने के बाद ही होली मनाएंगे।
उन्होंने बताया कि इंडिया गठबंधन के सभी विपक्षी दलों ने फैसला किया है कि हम 31 मार्च को रामलीला मैदान में एक विशाल रैली करेंगे। रैली कर हम लोग देश और दुनिया को नया संदेश देंगे।

Author

You may have missed