एनसीआर का सबसे बड़ा डांडिया धमाल 2024: 2 दिन की नॉन-स्टॉप मस्ती


:- NCR में सबसे बड़ा डांडिया धमाल 2024: 2 दिन का मनोरंजन और उमंग

:- NCR का सबसे भव्य डांडिया इवेंट दशहरा स्पेशल के साथ

नोएडा :- आज नोएडा मीडिया क्लब मे आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए जतिन भारद्वाज और अंजली अवस्थी ने बताया कि NCR का सबसे बड़ा डांडिया इवेंट NCR डांडिया धमाल के साथ दशहरा स्पेशल- 2024 आने वाला है। यह दो दिवसीय इवेंट इस साल के सबसे बहुप्रतीक्षित इवेंट्स में से एक है, जिसमें धूमधाम और ढेर सारे मनोरंजन का वादा किया गया है। अगर आप गरबा, डांडिया और दशहरे का मजा एक साथ लेना चाहते हैं, तो यह इवेंट आपके लिए है। 11 और 12 अक्टूबर को आयोजित इस इवेंट के टिकट तेजी से बिक रहे हैं, और आपके पास आखिरी मौका है इस रोमांचक इवेंट का हिस्सा बनने का।

समय और स्थान:

11 और 12 अक्टूबर को NCR स्पोर्ट्स ग्राउंड, ग्रेटर नोएडा मे शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक होगा इवेंट

क्या रहेगा खास

यह इवेंट संगीत, नृत्य, फैशन, और ढेर सारे उपहारों से भरपूर रहेगा। दोनों दिन कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां और मनोरंजन की व्यवस्था होगी। खास बात यह है कि 12 अक्टूबर को दशहरे का भव्य रावण दहन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

अंजली अवस्थी ने बताया :

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अंजली अवस्थी ने बताया कि हर दिन 3,000 से ज्यादा दर्शकों की उपस्थिति की उम्मीद है, जो इस इवेंट को और भी खास बनाएगी। 12 अक्टूबर को दशहरे के अवसर पर विशाल रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हर साल की तरह धूमधाम से रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। भारत के सबसे बड़े DJ में से एक, DJ तरुण अपनी धुनों से स्टेज को हिलाने के लिए तैयार हैं। साथी ही मुंबई की प्रसिद्ध गायिका दीपिका साओ लाइव परफॉर्मेंस देंगी, जो संगीत प्रेमियों के लिए एक विशेष आकर्षण होगा। करोड़ों फॉलोअर्स के साथ सोशल मीडिया स्टार और कलाकार राजवीर शिशोदिया स्पेशल गेस्ट के रूप में परफॉर्म करेंगे। इवेंट में पारंपरिक गुजराती गरबा और पंजाबी भांगड़ा ग्रुप्स अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उत्सव का मजा दोगुना करेंगे। फैशन के नए ट्रेंड्स के साथ एक भव्य रैंप शो का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें मॉडल्स अपने अद्भुत परिधानों में जलवा बिखेरेंगे।

इवेंट के दौरान लकी ड्रा के माध्यम से भाग्यशाली विजेताओं को शानदार उपहार दिए जाएंगे। स्टेज पर उपहार वितरण मशहूर RJ रॉकी द्वारा किया जाएगा।

मेले में आप भी लगा सकते हैं अपनी दुकान : जतिन भारद्वाज

प्रेस वार्ता के दौरान जतिन भारद्वाज ने बताया कि अपने ब्रांड को अधिकतम पहुंच दिलाने का सुनहरा मौका है । सीमित स्टॉल स्पेस उपलब्ध हैं, जिनके जरिए आप अपने ब्रांड को हजारों लोगों तक पहुंचा सकते हैं।

प्रेस वार्ता में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सुरक्षा के सवाल पर आयोजकों ने कहा कि इस इवेंट के दौरान सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। मेल और फीमेल बाउंसर और स्थानीय पुलिसकर्मी आयोजन स्थल पर तैनात रहेंगे, ताकि सभी दर्शक सुरक्षित और आरामदायक माहौल में इवेंट का आनंद उठा सकें।

कैसे बुक करें अपने पास:

अंजली अवस्थी मैं जानकारी देते हुए बताया कि टिकट बुकिंग के लिए विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स उपलब्ध हैं, जिनमें बुकमायशो, पेटीएम, टिकट99, और ऑल इवेंट्स प्रमुख हैं। आप अपनी टिकटें आसानी से इन प्लेटफार्मों से बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, Google और Paytm Insider पर भी टिकटें उपलब्ध हैं।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]