नोएडा के पूर्व चेयरमैन मोहिंदर सिंह के ठिकानों पर ईडी का छापा


ईडी की कार्रवाई : पूर्व आईएएस मोहिंदर सिंह और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी

लखनऊ :- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तर प्रदेश के पूर्व आईएएस अफसर और नोएडा अथॉरिटी के पूर्व सीईओ मोहिंदर सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने चंडीगढ़ में उनकी आलीशान कोठी के अलावा दिल्ली, नोएडा, मेरठ और गोवा में विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की।इस छापेमारी में करोड़ों रुपये की नकदी, हीरे, सोने के आभूषण और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। ईडी की टीम ने बुधवार को मेरठ स्थित शारदा एक्सपोर्ट के मालिक और उनसे जुड़े व्यक्तियों तथा रिटायर अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की, जो इन योजनाओं में साठगांठ कर रहे थे।ईडी की कार्रवाई का उद्देश्य वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों की जांच करना है। इस मामले में और जानकारी की प्रतीक्षा है।

करोड़ों की संपत्ति और संदिग्ध दस्तावेज़ बरामद :

चंडीगढ़ में एक बड़ी कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यूपी से रिटायर आईएएस मोहिन्दर सिंह और मेरठ के कारोबारी आदित्य गुप्ता समेत पांच लोगों के घरों पर छापे मारे। इस कार्रवाई में लगभग 1 करोड़ रुपये नकद, 12 करोड़ रुपये के हीरे और 7 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण बरामद किए गए।मोहिन्दर सिंह के घर से 7 करोड़ रुपये के हीरे जबकि आदित्य गुप्ता के घर से 5 करोड़ रुपये के हीरे जब्त किए गए। इसके अलावा, कई संदिग्ध दस्तावेज और प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात भी मिले हैं, जिनकी गहन जांच चल रही है।ईडी की टीमें बुधवार की दोपहर कार्रवाई पूरी करके लखनऊ लौट आईं, जबकि एक टीम दिल्ली के लिए रवाना हुई। ईडी के अधिकारियों ने इस मामले पर अधिक

बिल्डरों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहिंदर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने नोएडा अथॉरिटी के सीईओ रहते हुए कई बड़े बिल्डरों को अनुचित लाभ पहुंचाया। जांच एजेंसियों का मानना है कि उनके कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में अनियमितताएँ हुईं और बड़ी रकम का गलत इस्तेमाल किया गया। कई बिल्डरों के साथ मिलीभगत के सबूत भी मिले हैं, जिनकी विस्तृत जांच की जा रही है।

कई जगह पर एक साथ छापेमारी :

ईडी (ED) ने मोहिंदर सिंह की चंडीगढ़ स्थित कोठी के अलावा दिल्ली, नोएडा, मेरठ और गोवा में भी छापेमारी की है। इन स्थानों से प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेज़ और संपत्ति के लेन-देन की जानकारी प्राप्त हुई है।

ED को मिले दस्तावेजों से हो सकता है और भी बड़े घोटाले का खुलासा !

प्रवर्तन निदेशालय (ED) अब मोहिंदर सिंह से जुड़े वित्तीय लेन-देन की गहनता से जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बरामद दस्तावेजों से और बड़े वित्तीय घोटालों का खुलासा हो सकता है। मोहिंदर सिंह पर पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन इस बार छापेमारी में मिले सबूतों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। अब देखने वाली बात होगी की जांच में और क्या चीज है सामने आती है

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]