सावधान! घरेलू गैस की कालाबाजारी की तो खैर नहीं,खाद्य पूर्ति विभाग ने कसी कमर।

✍️ योगेश राणा

गैस सिलेंडर को लेकर प्रशासन सख्त, कई जगह मारे गए छापे

Noida : जनपद में एलपीजी गैस के व्यावसायिक दुरुपयोग, कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग को जड़ से खत्म करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया है, जिसमें बांट-माप विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग और तेल कंपनियों के अधिकारी शामिल हैं। बता दें कि जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी दी कि गठित टीमों द्वारा नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान सेक्टर-54 स्थित मै० मिथिला गैस गोदाम, मै० आराधिका भारत गैस, मै० गौरव इण्टर प्राईजेज, साथ ही मै० सांई विनय भारत गैस (नोएडा), मै० महालक्ष्मी एच०पी० गैस (ग्रेटर नोएडा) और मै० जेवर इण्डेन गैस एजेंसी (जेवर) का निरीक्षण किया गया। राहत की बात यह रही कि इन सभी स्थानों पर गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर्याप्त मिली और वेट-मेजरमेंट व लाइसेंस जैसे मानक भी अपडेट पाए गए और जिला पूर्ति अधिकारी स्मृति गौतम ने स्पष्ट किया कि यह जांच अभियान रुकने वाला नहीं है। भविष्य में भी इसी तरह औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे ताकि पेट्रोलियम उत्पादों के वितरण में पूरी पारदर्शिता बनी रहे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जा सके।

परचून की दुकानों पर भी छापेमारी!

जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी रश्मि गौतम ने बताया कि काला
बाजारी की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने ऐतिहात के तौर पर दो परचून की दुकानों पर भी छापेमारी की। हालांकि,वहां रिफिलिंग से संबंधित कोई सामग्री या अवैध सिलेंडर नहीं मिले। प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी सूरत में घरेलू सिलेंडरों का भंडारण या अवैध रिफिलिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।