October 13, 2026

Delhi Sakshi Murder : चाकू से गोदकर साक्षी की हत्या करने वाला साहिल बुलंदशहर से गिरफ्तार

InCollage_20230530_002403623

नई दिल्ली :- देश की राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की लड़की की सनसनीखेज हत्या ने एक बार फिर सभी को दहला दिया है। जहां साक्षी को मौत के घाट उतारने वाले को पुलिस ने बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उसने साक्षी को साहिल नाम के लड़के ने कई बार चाकू से गोदा था। इसके बाद आरोपी ने उसके सिर को पत्थर से कुचला था। यह सारी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है।

क्या है पूरी घटना

मीडिया रिपोर्ट की माने तो साहिल ने साक्षी पर चाकू से 34 वार किए थे। कई दिनों से साक्षी ने उससे बात करनी बंद कर दी थी। रविवार रात साहिल का लड़की से अचानक आमना-सामना हो जाने पर उसने चाकू निकाल बेरहमी से मारना शुरू कर दिया था। जानकारी के मुताबिक आरोपी साहिल एसी मैकेनिक का काम करता था और वह साक्षी को पहले से ही जानता था। मगर दोनों की जान पहचान कितनी पुरानी चाहिए और किस बात पर विवाद था इसका पता नहीं लग पाया है साक्षी के परिजनों के मुताबिक हमको नहीं मालूम था कि साक्षी साहिल को जानती है या नहीं वह यह भी नहीं जानते कि आखिर साहिल है कौन । साक्षी का मर्डर करने के बाद साहिल में अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया और अपनी बुआ जो कि बुलंदशहर में रहती है वहां छुपने चला गया पुलिस ने साहिल के फोन को सर्विलांस पर लगा रखा था जब साहिल ने बुलंदशहर पहुंचकर अपनी मां को फ़ोन पर बताया कि मैं बुआ के मै यहां पहुंच गया हूं जिसके बाद पुलिस हरकत में आई हो फोन की लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया । अब आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही शव कब्जे में ले लिया और अस्पताल लेकर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव को सीधा श्मशान लेकर पहुंच गई। साक्षी के परिजनों ने बताया कि उसका शव घर के लिए देने से मना कर दिया। जहां पुलिस ने जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करा दिया।

लड़की के पिता ने कहा

लड़की के पिता ने कहा कि जिस बेरहमी से मेरी बेटी को मारा गया, उसे भी वही सजा मिलनी चाहिए। जिसके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं होगा। उस लड़के को फांसी होनी चाहिए।भविष्य में कोई लड़का ऐसा न करे, ऐसा भी हो सकता है कि उसने शौक के लिए कलावा बांधा हो या लोगों को गुमराह करने के लिए ऐसा कर रहा हो।

स्वाति मालीवाल ने कहा

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा

क्या क़सूर था 16 साल की गुड़िया का जो उसे इस तरह सड़क पर बेरहमी से मार दिया गया ? दिल्ली में किसी को पुलिस और क़ानून का डर नहीं है। यदि आज कुछ नहीं किया गया तो दरिंदगी की सारी हदें पार होती रहेंगी।

Author

You may have missed