October 11, 2026

बुजुर्गों की पेंशन बहाली की मांग को लेकर बीजेपी के नेताओं ने राजघाट पर दिया धरना

Screenshot_20241024_213152_Google

नई दिल्ली।


दिल्ली बीजेपी के नेताओं ने बुजुर्गों की पेंशन बहाली के लिए राजघाट पर धरना दिया। बीजेपी किसी ना किसी मुद्दे पर आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता की अगुवाई बीजेपी के सभी विधायक बुजुर्गों के साथ राजघाट पर धरना देने के लिए पहुंचे।
दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में आप सरकार भ्रष्टाचार के नए आयाम स्थापित कर रही है।

2017 से दिल्ली के बड़े बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल रही। जो हक उन्हें मिलना चाहिए था वो नहीं मिल रहा। भ्रष्टाचार की सरकार अपने ऊपर पैसा खर्च कर सकती है लेकिन बुजुर्गों को पेंशन नहीं दे सकती। दिल्ली के बुजुर्गों को पेंशन मिले उनके इस अधिकार के लिए हम लड़ रहे हैं। जब तक उन्हें पेंशन नहीं मिलेगी तब तक उनके हक के लिए हम लड़ते रहेंगे।


दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा ‘हमारी डिमांड है कि बुजुर्गों को पेंशन दी जाए। पिछले काफी समय से बुजुर्गों को पेंशन नहीं दी गई। यह मांग हमने 27 सितंबर को विधानसभा के अंदर भी उठाई थी।

Author

You may have missed