नोएडा :- हेल्पिंग हैंड्स समाज सेवी संस्था की अध्यक्ष रजनी कटारिया के नेत्रत्व में संस्था की टीम ने मिशन राहत के अंतर्गत नोएडा शहर में भीषण गर्मी की मार झेल रहे झुग्गी झोंपड़ी निवासियों और जरूरतमंद लोगों को राहत प्रदान करने हेतु नोएडा के विभिन्न स्थानों पर निरिक्षण कर लोगों को शीतल जल हेतु मटके वितरण का कार्य प्रारंभ किया आज मटके वितरण का प्रथम चरण पूरा किया गया। आज पहले चरण के दौरान सेक्टर 50, 51, 52 और 53 मे झुग्गी झोपड़ी निवासी व जरूरतमंदों को लगभग 200 मटको का वितरण किया गया।

संस्था के अध्यक्ष जी कटारिया ने बताया
हेल्पिंग हैंड्स संस्था की अध्यक्ष रजनी कटारिया नें बताया कि मिशन राहत के अन्तर्गत हम गरीब और जरूरतमंद लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था के लिए मटके वितरण का कार्य कर रहे है। और यह कार्य संस्था की तरफ से आगे भी जारी रहेगा।साथ ही जो लोग चिलचिलाती धूप में बिना किसी छाते के पटरी पर कार्य कर रहे हैं उनके लिए भी बड़े छाते जो संस्था की तरफ से पहले ही वितरण किए जा रहे हैं उन्हें आगे भी जारी रखा जाएगा
इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे लोग
इस अवसर पर संस्था के महासचिव अशोक यादव, सुरेन्द्र वशिष्ठ, अनिल सिंह, रहीसुददीन आदि लोग उपस्थित रहे।