दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, मजदूरों के लिए फ्री बस सेवा का किया ऐलान

:- केजरीवाल सरकार की निर्माण कार्य क्षेत्र में काम कर रहे मजदूरों को बड़ी सौगात

:- दिल्ली सरकार के आंकड़े की माने तो लगभग 10 लाख मजदूरों को मिल सकता है फायदा

नयी दिल्ली : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को मजदूरों के लिए फ्री बस सेवा का ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में निर्माण क्षेत्र के कामगारों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें बस के पास निशुल्क देने का निर्णय लिया है।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मजदूरों को फ्री बस पास बांटते हुए कहा कि ‘दिल्ली में लगभग 10 लाख कामगार पंजीकृत हैं। पिछले एक वर्ष में केजरीवाल सरकार ने दस लाख पंजीकृत कामगारों (विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं) को 600 करोड़ रुपये दिए हैं,जो पूरे देश में अब तक कामगारों में बांटी गई सबसे बड़ी राशि है।’

राजधानी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने मजदूरों को बताया कि बस पास मिलने से उनका आने जाने का खर्च बच जाएगा और उस धन को वे अपने परिवार पर खर्च करें, कहीं और बर्बाद नहीं करे। निर्माण क्षेत्र के कामगारों में पेंटर, वेल्डर, बढ़ई और क्रेन संचालक भी शामिल हैं।

सिसोदिया ने कुछ लाभार्थियों से बातचीत भी की,जिन्होंने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बताया कि उन्हें अपने कार्य क्षेत्र पर पहुंचने के लिए प्रति माह सैकड़ों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। बताया जा रहा है। कि इस पास की मदद से मजदूरों को बसों में सफर करने के दौरान कोई किराया नहीं लगेगा एक अनुमान के मुताबित दिल्ली में लाखों की संख्या में असंगठित क्षेत्र में मजदूर हैं।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *