✍️ योगेश राणा
:- खुले स्थान पर ही करें होलिका दहन, बिजली तारों से रखें दूरी
न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
Holi special: होलिका दहन के पावन पर्व पर किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अग्निशमन विभाग (Fire Department) ने कड़े सुरक्षा निर्देश और एडवाइजरी जारी की है। बता दें कि होलिका दहन हमेशा खुले मैदान या खुले स्थान पर ही करें। सुनिश्चित करें कि दहन स्थल बिजली के तारों, ट्रांसफार्मर, ऊंचे पेड़ों, झुग्गी-झोपड़ियों या इमारतों से सुरक्षित दूरी पर हो और आग की लपटों और उड़ती हुई चिंगारियों से बचने के लिए अलाव से कम से कम 6 से 10 फीट की सुरक्षित दूरी बनाए रखें और सुरक्षा मानकों के अनुसार, होलिका की ऊंचाई 10 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए और पेट्रोल पंप, गैस गोदाम, केरोसिन डिपो या अन्य ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण वाले स्थानों के पास आग जलाना सख्त मना है और उत्सव के दौरान सूती (Cotton) और शरीर से चिपके हुए कपड़े पहनें। सिंथेटिक, ढीले-ढाले या रेशमी कपड़े आग जल्दी पकड़ सकते हैं, इसलिए इनसे बचें और बच्चों को आग से सुरक्षित दूरी पर रखें और बड़ों की निगरानी में ही रहने दें और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद यह सुनिश्चित करें कि राख और अंगारे पानी डालकर पूरी तरह बुझा दिए गए हैं, ताकि बाद में आग लगने का खतरा न रहे।
आपातकालीन तैयारी!
आयोजकों को दहन स्थल पर कम से कम 1,000 लीटर पानी (2 ड्रम) और रेत भरी बाल्टियां या अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher) तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पंप सेटों को स्टैंडबाय पर रखने की सलाह दी गई है और आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता के लिए 101 या 112 पर संपर्क करें।