Noida News गुम मोबाइल? घबराइए नहीं! नोएडा पुलिस रोज औसतन 3 फोन कर रही रिकवर

:- CP लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में Mission Sahyog को बड़ी सफलता, 111 मोबाइल बरामद

:- Mission Sahyog बना उम्मीद की किरण, 21 महीनों में 1576 मोबाइल लौटाए गए

Noida: मिशन सहयोग” के तहत नोएडा पुलिस ने होली से पहले नागरिकों को एक शानदार तोहफा दिया है। सेंट्रल नोएडा की सर्विलांस टीम और थाना फेस-2 पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुम हुए 111 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली स्वामियों को सौंप दिए हैं। बता दें कि पुलिस टीम ने आधुनिक सर्विलांस तकनीक और IMEI नंबर को ट्रैक करके विभिन्न कंपनियों के कीमती स्मार्टफोन बरामद किए और त्यौहार के ठीक पहले अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी देखी गई। कई लोगों ने इसे पुलिस की तरफ से “होली का बेस्ट गिफ्ट” बताया और यह मोबाइल फोन अक्सर भीड़भाड़ वाले बाजारों, साप्ताहिक हाटों, सार्वजनिक परिवहन (जैसे ऑटो, टैक्सी, मेट्रो) और पार्कों में गुम हुए थे और सेंट्रल नोएडा के अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत Sanchar Saathi Portal या स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराएं ताकि उन्हें समय पर ट्रैक किया जा सके।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के मार्गदर्शन में मिशन सहयोग’ अपनी नई ऊंचाइयों पर।

नोएडा पुलिस ने पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के मार्गदर्शन में ‘मिशन सहयोग’ (Mission Sahyog) अभियान के जरिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है और पिछले 21 महीनों में पुलिस ने कुल 1,576 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस लौटाए हैं और जिले की पुलिस रोजाना औसतन तीन मोबाइल फोन बरामद कर रही है और सबसे अधिक रिकवरी सेंट्रल नोएडा जोन से हुई है, जहाँ पुलिस ने 891 मोबाइल फोन तलाश किए हैं और इन फोनों को ट्रैक करने के लिए पुलिस Sanchar Saathi Portal के CEIR पोर्टल और सर्विलांस सेल की मदद ले रही है और यह पहल न केवल नागरिकों की खोई हुई संपत्ति वापस दिलाने में मदद कर रही है, बल्कि सार्वजनिक सेवा और तकनीक आधारित पुलिसिंग के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]