Noida में होली से पहले RTO का बड़ा सुरक्षा अभियान, नशे में ड्राइविंग पर जीरो टॉलरेंस।

✍️ योगेश राणा

:- नोएडा की सड़कों पर चला विशेष चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida: गौतमबुद्ध नगर परिवहन विभाग द्वारा होली के अवसर पर चलाया गया यह सुरक्षा अभियान सड़क हादसों को रोकने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। बता दें कि यह अभियान संभागीय परिवहन कार्यालय (RTO) गौतमबुद्ध नगर के आरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. सियाराम वर्मा के निर्देशन में एआरटीओ डॉ. उदित नारायण पांडेय द्वारा नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किया गया और मुख्य रूप से सार्वजनिक परिवहन, विशेषकर पल-पल बस और अन्य यात्री बसों के चालकों को केंद्र में रखा गया और यह सक्रिय कदम न केवल नोएडा की सड़कों को सुरक्षित बनाएगा,बल्कि त्योहार के दौरान होने वाली संभावित दुर्घटनाओं में भी कमी लाएगा।

ड्राइवरों के लिए जारी विशेष निर्देश!

अधिकारियों ने चालकों को चेतावनी और सुझाव दोनों दिए, ताकि होली का उल्लास मातम में न बदले और शराब पीकर वाहन चलाने पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाने की बात कही गई।सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय(MoRTH) के अनुसार, नशे में ड्राइविंग गंभीर दंडात्मक अपराध है और होली पर उड़ते गुलाल और पानी के कारण दृश्यता (Visibility) कम हो जाती है।इसके लिए चालकों को वाहन अत्यंत धीमी गति पर रखने की सलाह दी गई और त्यौहार पर घर जाने वाली भीड़ को देखते हुए बसों में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने के निर्देश दिए गए और यात्रा से पहले ब्रेक,टायर और हेडलाइट की फिटनेस जांचना अनिवार्य बताया गया और अभियान के दौरान ओवरस्पीडिंग,लेन ड्राइविंग का उल्लंघन और मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर सख्त पाबंदी लगाने की हिदायत दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना और लाइसेंस रद्दीकरण जैसी कार्रवाई की जाएगी।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]