यूट्यूबर सलीम वास्तिक हमला केस : मुख्य आरोपी जीशान मुठभेड़ में ढेर, दो सिपाही घायल।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, गाजियाबाद।

गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जीशान को मुठभेड़ में मार गिराया है। बता दें कि लोनी थाना क्षेत्र के निथोरा अंडरपास के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, जीशान ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसके जवाब में पुलिस ने गोलियां चलाईं। जीशान को दो गोलियां लगीं और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई और एनकाउंटर में मारा गया जीशान उत्तर प्रदेश के अमरोहा (नगला सैफी) का रहने वाला था। उस पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था और इस मुठभेड़ के दौरान लोनी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी, जबकि दो कॉन्स्टेबल (विपिन और सचिन) हाथ में गोली लगने से घायल हुए हैं। इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इस घटना का कड़ा संज्ञान लिया था और अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा था कि “कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा”।

सलीम वास्तिक पर हमला:-

शुक्रवार (27 फरवरी) सुबह बाइक सवार हमलावरों ने अली गार्डन स्थित सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर उन पर चाकू से ताबड़तोड़ 14 वार किए थे।सलीम खुद को ‘एक्स
-मुस्लिम’ बताते हैं और धार्मिक कुरीतियों पर वीडियो बनाने के कारण उन्हें पहले भी धमकियां मिल चुकी थी।वर्तमान में सलीम वास्तिक दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं,
जहाँ उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस फरार हुए दूसरे हमलावर और साजिश में शामिल अन्य नामजद आरोपियों (जैसे अशफाक, सोनू, शाहरुख और एक स्थानीय AIMIM नेता अजगर) की तलाश में जुटी हुई है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.