Noida में गौकशी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, 5 शातिर बदमाश गिरफ्तार।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, गौतम बुद्ध नगर।

थाना रबूपुरा पुलिस ने 28 फरवरी 2026 को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी (गौवध) में लिप्त गिरोह के 05 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है और इस दौरान रोनिजा कट के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग से 02 बदमाश घायल भी हुए हैं। बता दें कि थाना रबूपुरा पुलिस जब क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी रोनिजा कट पर एक ऑटो (रजि. नं. UP 16 DT 6087) आता दिखा‌ और पुलिस के रोकने पर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया,जिसके बाद पुलिस ने पीछा किया और खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में 2 अभियुक्तों के पैर में गोली लगी और पुलिस ने मौका ए वारदात से सैयद अमीन: पुत्र सैयद हुसैन, निवासी शाहीनबाग, ओखला, नई दिल्ली (उम्र 35 वर्ष) – घायल,गोरामिया: पुत्र अमीर हुसैन, निवासी नूह मेवात, हरियाणा (उम्र 32 वर्ष)-घायल,मुन्सर कमाल: पुत्र समुचल आलम, निवासी नूह, हरियाणा (उम्र 24 वर्ष),मौ. बिलाल: पुत्र मौ. इकबाल, निवासी नूह मेवात, हरियाणा (उम्र 23 वर्ष),पुष्पेन्द्र कुमार: पुत्र बच्चन सिंह, निवासी मदनपुर खादर, दिल्ली (उम्र 24 वर्ष) को गिरफतार किया है और पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैधहथियार और गौवध के उपकरण बरामद किए।‌

अपराधिक इतिहास!

यह गिरोह मु0अ0सं0 39/2026 (धारा 3/5/8, उत्तर प्रदेश गौवध निवारण अधिनियम 1955) के तहत वांछित चल रहा था, जो 26 फरवरी 2026 को दर्ज किया गया था। क्षेत्र में लगातार मिल रहे गौवंश के अवशेषों के बाद पुलिस की यह सफलता स्थानीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है और घायल अभियुक्तों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है।