October 26, 2026

नोएडा एलिवेटेड रोड पर मंडराया संकट! जांच करने पहुंची IIT रुड़की की टीम, 10 दिनों के लिए लगा ‘नो-एंट्री’ का बोर्ड

1003324684_11zon

नोएडा के एलिवेटेड रोड पर बार-बार गड्ढे और सड़क धंसने की शिकायतों ने इसकी मजबूती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। IIT रुड़की की विशेषज्ञ टीम जांच में जुटी है और 10 दिनों के लिए रास्ते पर नो-एंट्री लागू किए जाने की खबर है। आखिर सड़क में बार-बार खराबी क्यों आ रही है? जानिए पूरी खबर।

News Diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़ | नोएडा के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण रास्तों में से एक, सेक्टर-61 से सेक्टर-18 को जोड़ने वाले एलिवेटेड रोड के निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सड़क पर बार-बार हो रहे जानलेवा गड्ढों और धंसती सड़क की शिकायतों के बाद, अब इसकी तकनीकी जांच के लिए IIT रुड़की (IIT Roorkee) की विशेषज्ञ टीम मौके पर पहुंच गई है। बता दें कि सुरक्षा और गहन बारीकी से जांच सुनिश्चित करने के लिए, नोएडा प्राधिकरण ने एलिवेटेड रोड को अगले 10 दिनों के लिए आम जनता की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसके चलते रोजाना इस रूट से सफर करने वाले हजारों वाहन चालकों को भारी ट्रैफिक जाम या वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ेगा।हाल ही में एलिवेटेड रोड पर एक बड़ा और खतरनाक गड्ढा हो गया था, जिसके बाद से ही इसके स्ट्रक्चर की मजबूती को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों और IIT रुड़की के शीर्ष इंजीनियरों ने पूरे एलिवेटेड रोड का बारीकी से निरीक्षण किया है।टीम ने पूरे एलिवेटेड स्ट्रक्चर की मजबूती का आकलन करने के लिए पिलरों (खंभों) पर नंबरिंग करने का काम शुरू कर दिया है, ताकि हर हिस्से की फॉल्ट-मैपिंग की जा सके।

IIT रुड़की की रिपोर्ट से खुलेगा राज?

शहर का यह वीआईपी रोड आखिर बार-बार क्यों जर्जर हो रहा है और क्यों इसकी सड़क धंस रही है? इन सभी सवालों की असल वजह और इसका परमानेंट इलाज अब IIT रुड़की की फाइनल रिपोर्ट से ही सामने आएगा। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने के बाद ही सुधार कार्य और मजबूतीकरण (Strengthening) का काम पूरी तकनीक के साथ शुरू किया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी खतरनाक घटनाओं को हमेशा के लिए रोका जा सके।

Author

You may have missed