हिंडन की कॉलोनियों में मचे हड़कंप के बीच ‘ग्राउंड जीरो’ पर उतरे विधायक।

Noida: हिंडन डूब क्षेत्र और छिजारसी में बिजली कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई से मचे हड़कंप के बीच विधायक पंकज सिंह ने मोर्चा संभाल लिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय और ऊर्जा विभाग से बातचीत के बाद शासन ने भरोसा दिया है कि किसी भी वैध बिजली कनेक्शन को नहीं काटा जाएगा, जबकि बिना कनेक्शन वाले गरीब परिवारों के लिए नियमों के तहत अस्थाई कनेक्शन की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

News Diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़ | नोएडा के छिजारसी और हिंडन डूब क्षेत्र में बिजली संकट और अवैध कनेक्शन काटने की कार्रवाई के बीच विधायक पंकज सिंह की मुख्यमंत्री कार्यालय से हुई वार्ता के बाद जनता को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने पूरी तरह आश्वस्त किया है कि किसी भी नागरिक का वैध बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। बता दें कि नोएडा के छिजारसी और हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फटकार के बाद अवैध बिजली सिंडिकेट के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई शुरू हुई थी। बिजली विभाग ने पुलिस बल के साथ मिलकर करीब 3,000 अवैध कनेक्शन काट दिए और 19 लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। विभाग की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से हिंडन क्षेत्र की कॉलोनियों में रहने वाले आम और गरीब परिवारों में हाहाकार मच गया था और उनके सामने रोजमर्रा का गहरा संकट खड़ा हो गया था।इस बेहद संवेदनशील और जमीनी हकीकत को देखते हुए नोएडा के स्थानीय विधायक पंकज सिंह तुरंत एक्शन में आए। उन्होंने कल शाम सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) और ऊर्जा विभाग के आला अधिकारियों से फोन पर लंबी वार्ता की। पंकज सिंह ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेताया कि बिजली माफियाओं पर तो कठोरतम कार्रवाई हो, लेकिन इसकी आड़ में आम और गरीब जनता को प्रताड़ित न किया जाए।विधायक पंकज सिंह ने कॉलोनियों की संवेदनशील जमीनी हकीकत को अधिकारियों के सामने रखते हुए दो बेहद व्यावहारिक और मानवीय सुझाव दिए जिन लोगों के पास वैध और कानूनी रूप से स्वीकृत बिजली कनेक्शन हैं, उन्हें किसी भी सूरत में न छुआ जाए और न ही काटा जाए।जिन गरीब परिवारों के पास फिलहाल कोई कनेक्शन नहीं है, उन्हें नियमों और शर्तों के दायरे में रखकर अस्थाई (Temporary) नए कनेक्शन दिए जाएं, ताकि उनके घरों में अंधेरा न रहे।जनता को परेशान करने के बजाय उन बिजली माफियाओं और सिंडिकेट को जेल भेजा जाए, जो अवैध रूप से समानांतर नेटवर्क चलाकर मोटी उगाही कर रहे थे।

शासन से मिला पूर्ण आश्वासन : अब जमीनी हकीकत देखकर ही आगे बढ़ेगी कार्रवाई

विधायक पंकज सिंह की इस मजबूत पैरवी और जनहित के व्यावहारिक सुझावों पर मुख्यमंत्री कार्यालय और विभाग के उच्च अधिकारियों ने उन्हें पूर्ण रूप से आश्वस्त किया है। शासन की तरफ से स्पष्ट कहा गया है कि किसी भी स्थिति में किसी भी नागरिक का वैध कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।आगे की हर कार्रवाई स्थानीय नागरिकों की रोजमर्रा की व्यावहारिक समस्याओं और जमीनी हकीकत को ध्यान में रखकर ही बढ़ाई जाएगी।बिना बिजली वाले परिवारों के लिए मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए नियमों के तहत नए कनेक्शन देने के रास्ते तलाशे जाएंगे।इस आश्वासन के बाद हिंडन क्षेत्र की कॉलोनियों में रह रहे हजारों परिवारों ने बड़ी राहत की सांस ली है। साफ है कि सरकार अब बिजली चोरों और माफियाओं पर तो हंटर चलाएगी, लेकिन निर्दोष जनता के घरों की बत्ती गुल नहीं होने दी जाएगी।

Author