2027 चुनाव की तैयारी में जुटी सपा, नोएडा विधानसभा कार्यकारिणी का विस्तार।

नोएडा में सपा ने 2027 की चुनावी तैयारी तेज कर दी है। सेक्टर-51 में हुई बैठक में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा गया और नोएडा की जर्जर सड़कों, जलभराव व विकास कार्यों को लेकर सवाल उठाए गए। साथ ही विधानसभा कार्यकारिणी का विस्तार कर नए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई।

नोएडा, न्यूज़ समाजवादी पार्टी नोएडा विधानसभा क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सेक्टर-51 स्थित बलराम होटल, होशियारपुर में आयोजित की गई। विधानसभा अध्यक्ष ठा. बबलू चौहान के नेतृत्व में हुई बैठक में विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन विधानसभा उपाध्यक्ष रंजीत पटेल ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ठा. बबलू चौहान ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि किसान, नौजवान, छात्र और गरीब वर्ग परेशान है। पढ़े-लिखे युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, लेकिन सरकार उनके हित में प्रभावी कदम नहीं उठा रही है।

उन्होंने नोएडा विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भी सवाल उठाए। बबलू चौहान ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकास की स्थिति खराब है। कई स्थानों पर सड़कें जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। गांवों में हल्की बारिश के बाद ही रास्तों पर जलभराव हो जाता है। नाले गंदगी से भरे पड़े हैं और जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।

उन्होंने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों और ठेकेदारों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि जमीन पर पर्याप्त काम किए बिना विकास कार्यों के नाम पर बंदरबांट की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का विधायक चुनकर विकास की रुकी हुई गति को दोबारा तेज करने का काम करेगी।

किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना

महानगर उपाध्यक्ष मुकेश प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता परेशान है। किसान अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन उसकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाने का आह्वान किया।

महानगर उपाध्यक्ष मनोज गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास को नई दिशा देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जनता याद कर रही है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए समाजवादी सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ नोएडा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी ताकत के साथ संगठन को मजबूत करने में जुट जाना चाहिए।

नोएडा विधानसभा कार्यकारिणी का विस्तार

बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ठा. बबलू चौहान ने नोएडा विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की।

अजित विश्वास को विधानसभा उपाध्यक्ष, गुड्डू चौधरी को विधानसभा महासचिव, मौ. शमसुद्दीन और राकेश पाल को विधानसभा सचिव मनोनीत किया गया। वहीं नीरज प्रजापति और धीरज कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ठा. बबलू चौहान, महानगर उपाध्यक्ष मुकेश प्रधान, मनोज गोयल, रंजीत पटेल, वीरेंद्र पहलवान, मोहित गौतम, सुमित कुमार, संतोष चौटाला, रविंदर गौतम, संतोष यादव, गुड्डू चौधरी, समसुद्दीन, राकेश पाल, धीरज कुमार, नीरज प्रजापति, मयंक कुमार लाल, कृपाल यादव, खेमचंद, बरकत अली, अमित कुमार, आतिश कुमार सिंह, दिलीप रॉय, शिव प्रताप मौर्य, चैनकी गौतम, विवेकानंद सिंह, रविंदर कुमार, आमिर खान, रहीसुद्दीन, वीरेंद्र सिंह, सुभाष मसीह और शहजाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]