Noida News : नोएडा में पेंशन के नाम पर ठगी! डीएम ने खुद शिकायतकर्ता बनकर दलाल को पकड़वाया।

नोएडा में सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों से पैसे वसूलने वाले एक कथित दलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह रही कि जिलाधिकारी ने खुद शिकायतकर्ता बनकर आरोपी से फोन पर बात की और उसके फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया। वृद्ध महिला से विधवा पेंशन दिलाने के नाम पर ठगी की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

News Diary Today, Noida |

Noida News : सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर वृद्ध महिला से पैसे ऐंठने वाले दलाल को जिलाधिकारी की सख्ती के बाद पुलिस ने अलीगढ़-जेवर रोड से गिरफ्तार कर लिया। डीएम ने खुद शिकायतकर्ता बनकर फोन पर दलाल से बात की और उसका भंडाफोड़ किया। बता दें जनता दर्शन के दौरान एक वृद्ध महिला ने डीएम से शिकायत की कि विधवा पेंशन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने उससे पैसे लिए हैं। डीएम ने तुरंत एक्शन लेते हुए खुद आम आवेदक बनकर दलाल के नंबर पर कॉल किया। बातचीत में साफ हो गया कि आरोपी सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी कर रहा है और जांच में शिकायत सही मिलने पर डीएम ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। थाना सूरजपुर में आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को अलीगढ़ से जेवर आते समय रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।जिलाधिकारी ने कहा, “किसी भी सरकारी काम या योजना के लिए दलाल या बिचौलियों के चक्कर में न पड़ें। आवेदन सिर्फ संबंधित विभाग के अधिकारी या अधिकृत जन सेवा केंद्र पर ही करें।जिला प्रशासन ने साफ किया है कि योजनाओं के नाम पर ठगी करने वाले दलालों की अब खैर नहीं। जनता को गुमराह कर पैसा ऐंठने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

रिश्वत मांगे तो तुरंत करें शिकायत

डीएम ने चेतावनी दी कि अगर कोई सरकारी अधिकारी या बाबू रिश्वत मांगता है या कोई दलाली करता मिलता है तो तुरंत सूचना दें और इसके लिए कंट्रोल रूम नंबर 1202978231, 1202978232, 1202978862, 1202978702 पर कॉल करें या संबंधित विभागाध्यक्ष को बताएं। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]