नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। बिसरख, सेक्टर-24 और ईकोटेक-3 थाने समेत मीडिया सेल की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। चार निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
News Diary Today | Noida News
नोएडा न्यूज़ | गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए पुलिस कप्तानों द्वारा निरीक्षकों (Inspectors) के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया है। कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किए गए इस फेरबदल में बिसरख और सेक्टर-24 जैसे महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों को बदला गया है। बता दें कि इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिसके तहत तत्काल प्रभाव से सभी निरीक्षकों को अपने नए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।आगामी दिनों में त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर इस फेरबदल को काफी अहम माना जा रहा है। विशेष रूप से बिसरख और सेक्टर-24 जैसे हाई-प्रोफाइल और व्यस्त थाना क्षेत्रों में नए प्रभारियों की तैनाती से अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था में नए विज़न की उम्मीद की जा रही है। वहीं, मीडिया सेल में हुए बदलाव से पुलिस और जनता/मीडिया के बीच समन्वय को और मजबूत करने का प्रयास किया गया है।
किसे मिली कहाँ की कमान? देखें सूची
निरीक्षक उमेश चन्द्र नैथानी : अब तक प्रभारी मीडिया सेल की जिम्मेदारी संभाल रहे उमेश चन्द्र नैथानी को अब प्रभारी निरीक्षक, थाना सेक्टर-24 बनाया गया है।
निरीक्षक रणजीत कुमार सिंह : थाना इकोटेक तृतीय के प्रभारी निरीक्षक रहे रणजीत कुमार सिंह को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रभारी निरीक्षक, थाना बिसरख के पद पर तैनात किया गया है।
निरीक्षक सुबोध कुमार तोमर : थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक पद से हटाकर सुबोध कुमार तोमर को अब प्रभारी निरीक्षक, मीडिया सेल की नई जिम्मेदारी दी गई है।
निरीक्षक मुनेन्द्र सिंह: पुलिस लाइन में तैनात रहे मुनेन्द्र सिंह को कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक, थाना ईकोटेक तृतीय बनाकर फील्ड में भेजा गया है।