✍️ योगेश राणा
चौकी के अंदर दबंगई दिखाना पड़ा महंगा सब SI आकाश सिंह ने ढीले किए तेवर।
Noida: नोएडा के सेक्टर 12/22 इलाके में आज एक नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला। घटना की शुरुआत तब हुई जब एक ई-रिक्शा चालक, एक युवक को लेकर सीधे सेक्टर 12/22 पुलिस चौकी पहुँचा। चालक का आरोप था कि उक्त युवक ने सफर पूरा करने के बाद उसके किराए के महज 10 रुपये देने से इनकार कर दिया है।बता दें कि चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने ही मामला तब बिगड़ गया जब वह युवक अचानक हिंसक हो गया। पुलिस की मौजूदगी की परवाह न करते हुए, उसने ई-रिक्शा चालक पर हमला कर दिया और उसका मुंह लहूलुहान कर दिया। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी युवक वहां से भाग निकला और पुलिस चौकी के बाहर भाग रहे आरोपी को देख SI आकाश सिंह ने तुरंत मोर्चा संभाला। उन्होंने बिना समय गंवाए आरोपी का पीछा करना शुरू किया और करीब 500 मीटर तक दौड़ लगाकर उसे फिल्मी अंदाज में पकड़ लिया अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ की जा रही है और पीड़ित (ई-रिक्शा चालक) हमले में घायल होने के कारण पुलिस ने उसे तुरंत मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं SI आकाश सिंह की इस त्वरित कार्रवाई और बहादुरी की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।