ड्यूटी से नदारद रहने वाले डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई : उत्तर प्रदेश में 26 डॉक्टर बर्खास्त, 9 पर विभागीय जांच शुरू।

लखनऊ: सरकारी अस्पतालों में मरीजों को इलाज के लिए तरसने वालों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बिना सूचना ड्यूटी से नदारद रहने वाले 26 सरकारी डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही 9 अन्य डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के सख्त निर्देश पर की गई है। सरकार ने साफ कहा है कि मरीजों के इलाज में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

News Diary Today | Lucknow News

लखनऊ न्यूज़ | उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही बरतने और बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने वाले सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के कड़े निर्देशों के बाद, सरकार ने 26 डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है, जबकि 9 अन्य डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि सरकार ने साफ संकेत दिया है कि मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की कोताही, अनुशासनहीनता या बिना बताए ड्यूटी से गायब रहना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।विभिन्न जिलों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में तैनात निम्नलिखित डॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।

बर्खास्त किए गए 26 डॉक्टरों की सूची!

डॉ. स्वदेश कुमार – सीएचसी कायमगंज, फिरोजाबाद

डॉ. वीरेंद्र सिंह – अलीगढ़

डॉ. स्वाती विश्वकर्मा (स्त्री रोग विभाग) – गाजीपुर

डॉ. बृजेश यादव (रेडियोलॉजिस्ट) – हरदोई

डॉ. ईशान दीक्षित (ईएनटी सर्जन) – महोबा

डॉ. स्वाती आनंद – बुलंदशहर

डॉ. मनोज कुमार चौरसिया – सिविल हॉस्पिटल, लखनऊ

डॉ. मो. उताउर रहमान – पीएचसी बावन, हरदोई

डॉ. मनीष खन्ना – पीएचसी भटपुर

डॉ. अक्षय लेले – बलरामपुर

डॉ. राकेश फौजदार (जनरल सर्जन) – सीएचसी गोवर्धन, मथुरा

डॉ. नरेंद्र कुमार जायसवाल (जनरल सर्जन) – मीरजापुर

डॉ. निशा बुंदेला – सीएचसी बबीना, झांसी

डॉ. अचल सिंह – गाजीपुरडॉ. शशांक वर्मा – बरेली

डॉ. विशाल कुमार सिंह – पीएचसी ब्रहम्हपुर, गोरखपुर

डॉ. इन्द्रजीत सिंह – सीएचसी गंगोह, सहारनपुर

डॉ. मोहम्मद शबाब खान – मुरादाबाद

डॉ. राजेश कुमार सिंह – चन्दौलीडॉ. मुजफर अली – मुरादाबाद

डॉ. कृष्ण मुरारी द्विवेदी – मैनपुरीडॉ. फरयाद हुसैन – मुरादाबाद

डॉ. तनवीर फरीदी – मऊ

डॉ. आशुतोष शुक्ला – पीएचसी लोकनाथपुर, सुलतानपुर

डॉ. सुशील कुमार खरवार – पीएचसी अमनाईकपुर

डॉ. कुंवर विक्रांत – मुजफ्फरनगर

विभागीय कार्रवाई के दायरे में आए 9 डॉक्टर!

इन डॉक्टरों के खिलाफ चिकित्सीय दायित्वों में लापरवाही बरतने के आरोपों की जांच के लिए विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

डॉ. के.के. चहल – रामपुर

डॉ. संगीता चोपड़ा – मेरठ

डॉ. अवधेश राठौर – सीएचसी कादरचौक, बदायूं

डॉ. संतोष चक – भदोही

डॉ. सुमित कुमार – बलरामपुर

डॉ. धीरज प्रकाश – भदोही

डॉ. अरविन्द मलिक – गौतमबुद्ध नगर

डॉ. असद – गौतमबुद्ध नगर

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]