UP IPS Transfer 2026: उत्तर प्रदेश में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, पूरी लिस्ट जारी।

100 करोड़ बीमा घोटाला पकड़ने वाली IPS अनुकृति शर्मा को मिली नोएडा मे ADCP की जिम्मेदारी

Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 24 आईपीएस (IPS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल के तहत कई जिलों के कप्तान बदले गए हैं और महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। बता दें कि गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) कमिश्नरेट के लिए विशेष रूप से अंकृति शर्मा की नियुक्ति चर्चा में है, जिन्होंने हाल ही में 100 करोड़ रुपये का बीमा घोटाला पकड़कर सुर्खियां बटोरी थीं।

प्रमुख तबादलों का विवरण:

1-गौतम बुद्ध नगर: संभल की अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अनुकृति शर्मा का तबादला गौतम बुद्ध नगर कर दिया गया है। उन्हें यहां अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2-वाराणसी: आलोक प्रियदर्शी को अपर पुलिस आयुक्त, वाराणसी कमिश्नरेट बनाया गया है।

3-गाजियाबाद: राजकरण नैय्यर को अपर पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद कमिश्नरेट की जिम्मेदारी दी गई है।

4-सहारनपुर: अभिनंदन को नया एसएसपी (SSP) बनाया गया है।

5-गोरखपुर: डॉक्टर कौस्तुभ को नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।

6-मेरठ: अविनाश पांडे को मेरठ का नया एसएसपी बनाया गया है।

7-कानपुर: संकल्प शर्मा और विपिन टाडा को कानपुर कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त (JCP) के पद पर तैनात किया गया है।

अन्य जिलों के कप्तान:

1-यशवीर सिंह – एसपी, बस्ती
2-चारू निगम – एसपी, सुल्तानपुर
3-डॉक्टर ख्याति गर्ग – एसपी, लखीमपुर खीरी
4-अपर्णा रजत कौशिक – एसपी, मिर्जापुर
5-रवि कुमार – एसपी, रायबरेली
6-कुंवर अनुपम सिंह – एसपी, जौनपुर

वरिष्ठ पदों पर फेरबदल:

1-सुजीत पाण्डेय: महानिदेशक (DG), अग्निशमन एवं आपात सेवाएं।

2-प्रवीण कुमार: अपर पुलिस महानिदेशक (ADG), लखनऊ जोन।

3-आलोक प्रियदर्शी: पुलिस महानिरीक्षक (IG), डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद से हटाकर वाराणसी भेजे गए।

4-सोमेन बर्मा: पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG), अयोध्या रेंज।