अभद्र भाषा के खिलाफ सख्त रुख : MLA डॉ राजेश्वर सिंह के समर्थन में भारतीय किसान मंच, FIR की माँग।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे,लखनऊ।

भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के विरुद्ध सोशल मीडिया पर की गई अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। बता दें कि देवेंद्र तिवारी ने सरोजनी नगर थाने में एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर उन व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग (FIR) पंजीकृत करने की मांग की है, जिन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (जैसे X/Twitter) पर विधायक के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है और शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विधायक के मान-सम्मान को ठेस पहुँचाने के उद्देश्य से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की गई, जिससे जनता और समर्थकों में भारी आक्रोश है और यह मामला फिलहाल पुलिस के पास विचाराधीन है और पुलिस सोशल मीडिया हैंडल्स की जांच कर रही है ताकि टिप्पणियां करने वालों पर विधिक कार्रवाई की जा सके।

भारतीय किसान मंच के अध्यक्ष ने क्या कुछ कहा!

भारतीय किसान मंच के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कड़ा रुख करते हैं कहा कि इसे लोकतंत्र की मर्यादा के विरुद्ध बताते हुए पुलिस प्रशासन से दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।