न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी के सभी निवासी 26 जनवरी के पावन अवसर पर देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। 77वां गणतंत्र दिवस यहाँ बड़े ही जोश, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोसाइटी में सुबह से ही राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर AOA के प्रेसिडेंट विवेक दीक्षित और अन्य AOA मेंबर्स के साथ सोसाइटी के सीनियर सिटीजंस ने तिरंगा लहराया और राष्ट्रगान गया। इसके पहले पूरी सोसाइटी में सिक्योरिटी टीम के साथ झंडा मार्च का आयोजन किया गया।
निवासियों द्वारा बच्चों के संस्कृतिक कार्यक्रम एवं देशभक्ति के गीत भी प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा माहौल देश प्रेम में डूब गया। ए ओ ए प्रेसिडेंट विवेक दीक्षित ने कहा कि 26 जनवरी का दिन हमें अपने उन वीरों और संविधान निर्माताओं की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत आज हम एक स्वतंत्र और मजबूत गणतंत्र में सांस ले रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम के साथ सोसाइटी के चहुंमुखी विकास के प्रण को दोहराया एवं समस्त निवासियों से एक आदर्श सोसाइटी बनाने की अपील की।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे
कार्यक्रम का समापन सभी ने आपस में मिठाई खिला कर किया। इस अवसर पर सोसाइटी के अन्य रेसिडेंट गौरव अग्रवाल, संकल्प शर्मा, ऋषि शर्मा, रणजीत बिष्ट, रोहित गुप्ता, सुशांत सिरोही, डॉ. राजेश गुप्ता, विशाल पाल, सुदर्शन टेकरीवाल, राज कपूर, के एल शर्मा, एन के शर्मा, अनुभव जैन और महिला शक्ति आदि भी सम्मिलित रहे।