सेक्टर-126 पुलिस का बड़ा खुलासा : वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार।

✍️ योगेश राणा

मास्टर चाबी से चोरी, इंजन-चेसिस नंबर मिटाकर बेचते थे वाहन।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida Crime: नोएडा की थाना सेक्टर-126 पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है और गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों फिरोज खान,शालू और जितेन्द्र उर्फ जीतू के कब्जे से 05 चोरी की मोटरसाइकिलें, भारी मात्रा में इंजन/चैचिस पार्ट्स और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए हैं।

अपराध करने का तरीका!

पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि हम सभी का अलग-अलग काम था,फिरोज खान और शालू रात के समय पार्किंग स्थलों, कॉर्पोरेट ऑफिसों, स्कूलों और सड़क किनारे खड़े वाहनों की पहचान करते थे और रेकी के बाद सूचना जितेन्द्र उर्फ जीतू को दी जाती थी, जो मास्टर चाबियों का उपयोग करके लॉक खोलकर वाहन ले जाता था और चोरी के बाद हथौड़े और पेचकस से इंजन और चेसिस नंबर घिसकर मिटा दिए जाते थे और उन पर फर्जी नंबर डाल दिए जाते थे और फिरोज (जो एक कुशल मिस्त्री है)मांग के अनुसार मोटरसाइकिलों को काटकर उनके पार्ट्स (पहिए, मीटर, हैंडल) अलग कर देता था और इन पार्ट्स और वाहनों को सुनसान जगहों पर छिपाया जाता था या अन्य शहरों में ले जाकर बेच दिया जाता था और यह गिरोह पूरे एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय था और काफी समय से अवैध लाभ अर्जित कर रहा था।