पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में Felix Hospital का जागरूकता अभियान।

Noida:नोएडा में आज‌ यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के कुशल निर्देशन और पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्रीमती मनीषा सिंह के पर्यवेक्षण में सेक्टर-108 स्थित ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। बता दें कि
इस कैंप में Zepto कंपनी के अधिकारियों (श्री मनोज अग्रवाल और श्री अविनाश) के नेतृत्व में लगभग 100 डिलीवरी बॉयज ने भाग लिया और इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़क पर सबसे अधिक समय बिताने वाले डिलीवरी पार्टनर्स को न केवल यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है, बल्कि उन्हें आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने के योग्य बनाना भी है।

डिलीवरी बॉय को सिखाया गया कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन के गुण।

Felix Hospital की विशेषज्ञ टीम ने डिलीवरी पार्टनर्स को CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) और BLS (बेसिक लाइफ सपोर्ट) जैसी जीवन रक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया और सड़क दुर्घटना के बाद के शुरुआती महत्वपूर्ण समय(गोल्डन आवर) के महत्व और उसमें घायल की मदद कैसे करें, इस पर विस्तृत जानकारी साझा की गई‌ और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए यातायात नियमों एवं सड़क संकेतों और सड़कसुरक्षाजीवन_रक्षा के संदेश पर जोर दिया गया।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]