UGC Regulation Act 2026 के विरोध में यूपी के कई जिलों में प्रदर्शन।

✍️ योगेश राणा।

UGC bill: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में यूजीसी (UGC) रेगुलेशन एक्ट 2026 के विरोध में स्वर्ण समाज और करणी सेना के विभिन्न संगठनों द्वारा जिलाधिकारियों (DM) को ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। बता दें कि स्वर्ण समाज के संगठनों ने बिजनौर, गाजियाबाद, गौतम बुध नगर, अलीगढ़, हाथरस, बलिया और गोंडा जैसे जिलों में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है और प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यूजीसी के नए नियम सामान्य वर्ग के मेधावी छात्रों के अधिकारों का हनन करते हैं। वे इसे “काला कानून” बता रहे हैं और इसे तुरंत वापस लेने की मांग कर रहे हैं‌ और संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इन नियमों को वापस नहीं लिया, तो वे दिल्ली कूच करेंगे और आंदोलन को राष्ट्रव्यापी बनाएंगे,कुछ संगठनों ने आगामी चुनावों के बहिष्कार की भी बात कही है।

प्रमुख मांगें:

जाति आधारित भेदभाव की परिभाषा में सामान्य वर्ग के छात्रों को भी सुरक्षा दी जाए।

आरक्षण का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति को बनाया जाए।

शिक्षण संस्थानों में गठित होने वाली समितियों में सभी वर्गों का उचित प्रतिनिधित्व हो।