✍️ योगेश राणा
न्यूज़ डायरी टुडे, ग्रेटर नोएडा
परफेक्ट सोर्सिंग एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 का सफल आयोजन हुआ। इंडिया एक्सपो मार्ट (IEML) में इंडिया गारमेंट्स शो के साथ आयोजित इस कार्यक्रम ने निश्चित रूप से भारतीय परिधान उद्योग के भविष्य की एक मजबूत नींव रखी है। बता दें कि कार्यक्रम में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के वाइस प्रेसिडेंट और नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर (NAEC) के जनरल सेक्रेटरी के तौर पर आपकी उपस्थिति ने उद्योग जगत के बीच विश्वास और सहयोग को बढ़ाया है और संबोधन के दौरान नोएडा को एक प्रमुख गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में हाईलाइट करना, स्थानीय इंफ्रास्ट्रक्चर और कुशल कार्यबल को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम है और आपने वैश्विक बाजार में लंबी अवधि की सफलता के लिए क्वालिटी स्टैंडर्ड, सस्टेनेबिलिटी, और ऑपरेशनल एफिशिएंसी को अनिवार्य बताया, जो आज के समय में भारतीय निर्यातकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
कई दिग्गज उद्योगपतियों को किया गया सम्मानित!
इस अवसर पर उद्योग के कई दिग्गजों को सम्मानित किया गया जिसमें दीपक आहूजा (Trent Ltd) विजनरी लीडर इन अपैरल एंड रिटेल सोर्सिंग,शीतल मेहता (Lifestyle International) फैशन रिटेल में नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया तथा निवेदिता सिन्हा(Marks & Spencer) वुमन अचीवर 2026 और Team Triburg बाइंग ऑफिस ऑफ द ईयर और सुमित मिश्रा (Gap Inc) इनोवेटिव विजनरी लीडर के लिए सम्मानित किया गया और यह आयोजन न केवल एक सम्मान समारोह था, बल्कि इसने नेटवर्किंग और नॉलेज एक्सचेंज के जरिए भारतीय टेक्सटाइल सेक्टर को ग्लोबल मार्केट में ‘तीसरी सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग इकोनॉमी’ बनाने के लक्ष्य को और मजबूत किया है और यह 27 से 29 जनवरी 2026 तक चलने वाले 10वें गारमेंट शो ऑफ इंडिया में एथनिक वियर से लेकर सस्टेनेबल फैब्रिक्स तक का प्रदर्शन किया गया, जिसमें 500 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया।