✍️ योगेश राणा
न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
नोएडा पुलिस द्वारा 30 जनवरी 2026 को कृष्णपाल हत्याकांड का सफल अनावरण किया गया है। बता दें कि यह घटना बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसर की तेज आवाज को लेकर हुए विवाद के कारण हुई थी।पुलिस और सीआरटी टीम ने 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद अभियुक्तों मनीष,अमित,आकाश और अभिषेक उर्फ सेकु को राजतपुर अंडरपास के पास से चारों को गिरफतार किया है और पुलिस को अभियुक्त मनीष के पास से सैमसंग मोबाइल फोन और अमित के पास से मृतक कृष्णपाल का आधार कार्ड बरामद हुआ है।
अपराध का विवरण!
17 जनवरी 2026 की शाम को अभियुक्त शराब का सेवन कर रहे थे। जब वे बम्बावड से कुडी खेडा मार्ग पर जा रहे थे, तब उनकी बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसर की तेज आवाज को लेकर कृष्णपाल ने उन्हें टोका और इस टोकने पर मनीष और उसके साथियों ने कृष्णपाल और उनके साथी सुन्दर के साथ मारपीट शुरू कर दी। मनीष के प्रहार से कृष्णपाल जमीन पर गिर गए और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अचेत हो गए। इसके बाद मनीष ने ईंट से सुन्दर के सिर पर भी वार किया और उसका मोबाइल तोड़कर भाग गए।
ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने वाली टीम को 25000 का इनाम: डीसीपी सेंट्रल नोएडा
डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा द्वारा घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25,000 रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया और थाना बादलपुर पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 मोबाइल फोन (स्क्रीन टूटी हुई) व एक आधार कार्ड (मृतक का) बरामद किए।