सेक्टर-113 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख के 23 मोबाइल संग दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार।

✍️ योगेश राणा

नोएडा के सेक्टर 113 थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए इरशाद और जुल्फाम नाम के दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी सड़क पर चलने वाले राहगीरों से लूटपाट और चोरी करने के लिए कुख्यात थे। बता दें कि पुलिस ने इनके पास से 23 मोबाइल फोन और 2 मोटरसाइकिल बरामद की हैं और बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। ये दोनों आरोपी दिल्ली-NCR में चोरी और लूट की कई अन्य वारदातों को भी अंजाम दे चुके हैं।

डीसीपी नोएडा ने क्या कुछ बताया

डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि यह गिरफ्तारी क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और चोरी के मोबाइल खरीदने वाले नेटवर्क की जांच कर रही है और इन दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और ये पहले भी दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न इलाकों में लूट और चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.