Noida News : सेक्टर-94 पोस्टमार्टम हाउस का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल!

✍️ योगेश राणा।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें कि वायरल वीडियो में आरोप लगाया गया है कि पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों को पैसे न देने पर शव को हाथ तक नहीं लगाया‌ और मजबूर परिजनों को खुद ही शव को पैक कर अंतिम विदाई की तैयारी करनी पड़ी और स्ट्रेचर उपलब्ध न होने के कारण परिजनों को शव जमीन पर रखने के लिए मजबूर होना पड़ा,जो सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को दर्शाता है।

सुरक्षा और निगरानी में चूक!

हालांकि प्रशासन ने सुरक्षा के लिए 12 CCTV कैमरे लगाए हैं और दो अतिरिक्त गार्डों की तैनाती कर रखी है लेकिन फिर भी ऐसी घटनाओं का होना निगरानी व्यवस्था की विफलता को इंगित करता है‌ और स्थानीय निवासियों और परिजनों ने सीएमओ की निगरानी प्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे गरीब परिवारों के प्रति अमानवीय व्यवहार करार दिया है।