थाना क्षेत्र सेक्टर-20 में DCP यमुना प्रसाद और ACP-1 की संयुक्त पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर।

foot patrol: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशों के अनुपालन में नोएडा पुलिस द्वारा शहर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हाल ही में व्यापक अभियान चलाया गया है। बता दें कि इसी अभियान के तहत डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने एसीपी-1 प्रवीण कुमार सिंह के साथ थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले और महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल गश्त की। उन्होंने पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए और अधिकारियों ने निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए।

पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से कार्य के दिये निर्देश : डीसीपी नोएडा

सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी PCR और PRV वाहनों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील (mobile) रहने के आदेश दिए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके और
यह कदम क्षेत्र में स्नैचिंग, चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों को रोकने और जनता के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से उठाए गए हैं और पुलिस बल द्वारा विशेष रूप से ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें संदिग्ध वाहनों को बैरिकेडिंग लगाकर चेक किया जा रहा है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]