✍️ योगेश राणा
न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के भगवती गार्डन के पास मंगलवार शाम एक चलती कार में भीषण आग लग गई। बता दें कि कार (रजिस्ट्रेशन नंबर UP 16 CX 2908) का चालक सेक्टर-11 स्थित एस होंडा (Ace Honda) से गाड़ी लेकर गौर सिटी 2 की ओर जा रहा था तभी अचानक से आग लग गई और चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार से कूदकर अपनी जान बचाई. सूचना मिलते ही नोएडा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया।
दमकल विभाग के अफसर ने क्या कुछ बताया-?
जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में गाड़ी में तकनीकी कमी (संभावित शॉर्ट सर्किट) के कारण आग लगने की बात सामने आई है और इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, हालांकि कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई है।