Noida News : सांसद महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने किया स्काईवॉक का शिलान्यास।

✍️ योगेश राणा

हाईटेक स्काईवॉक से बदलेगा नोएडा का ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम

नोएडा सेक्टर-62 और 63 के बीच मॉडल टाउन गोलचक्कर पर बनने वाला यह स्काईवॉक इस क्षेत्र की यातायात समस्याओं को सुलझाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। बता दें कि आज स्काईवॉक का शिलान्यास सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह द्वारा किया गया और इसकी अनुमानित निर्माण लागत 26.34 करोड़ रुपये से लेकर कुछ रिपोर्टों के अनुसार 43 करोड़ रुपये तक हो सकती है और यह स्काईवॉक नोएडा प्राधिकरण की उस बड़ी योजना का हिस्सा है,जिसके तहत सेक्टर-62 से मामुरा तक के 3.5 किलोमीटर के रास्ते को ‘मॉडल रोड’ के रूप में विकसित किया जा रहा है।

किन आधुनिक तकनीक से लैस होगा स्काईवॉक!

यह 400 से 530 मीटर लंबा और 4 मीटर चौड़ा एक वृत्ताकार (Zero-shaped) स्ट्रक्चर होगा। सुरक्षा के लिए इसमें स्टील/लोहे की छत (Canopy) होगी,जो पैदल यात्रियों को धूप और बारिश से बचाएगी और दिव्यांगों, बुजुर्गों और महिलाओं की सुविधा के लिए इसमें चार प्रमुख स्थानों पर एंट्री-एग्जिट के साथ लिफ्ट और एक्सीलेटर (स्वचालित सीढ़ियां) लगाई जाएंगी और यह स्काईवॉक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (NH-9) पर स्थित मौजूदा फुट ओवर ब्रिज (FOB) से भी जोड़ा जाएगा, जिससे गाजियाबाद या दिल्ली से आने वाले यात्री सड़क पार किए बिना सीधे नोएडा में प्रवेश कर सकेंगे और वर्तमान में यहाँ प्रतिदिन लगभग 50,000 पैदल यात्री सड़क पार करते हैं। स्काईवॉक बनने से पैदल यात्रियों की दुर्घटनाओं काजोखिम समाप्त होगा और वाहनों को रेड सिग्नल पर नहीं रुकना पड़ेगा,जिससे जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी लेकिन इस प्रोजेक्ट को लगभग 6 महीने से 1 साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।