आज तय होगा किस जिले का अफसर फेल, किसे मिलेगी क्लीन चिट – ACS संजय प्रसाद की हाई-लेवल मीटिंग।

NIC के जरिए सीधा CMO से कनेक्शन, मंडलायुक्त से DM तक होंगे रूबरू

न्यूज़ डायरी टुडे, लखनऊ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव (ACS) संजय प्रसाद द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आज। बता दें कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन की वरीयता वाले विकास कार्यों की प्रगति की जांच करना। इस बैठक का मुख्य लक्ष्य जिलों में चल रही योजनाओं की जमीनी हकीकत जानना और सरकारी प्राथमिकताओं को गति देना है और यह समीक्षा NIC (नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर)के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा आयोजित की जा रही है।इसमें प्रदेश के सभी मंडलायुक्त (Commissioners),जिलाधिकारी (DM),मुख्य विकास अधिकारी (CDO),नगर आयुक्त सम्मिलित होंगे और यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री कार्यालय(CMO) स्तर से सीधे इस प्रकार की व्यापक समीक्षा की जा रही है। इससे पहले 1 जनवरी 2026 को ही 21 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती की गई थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि शासन अब प्रदर्शन पर विशेष ध्यान दे रहा है।

तबादलों की संभावना!

सूत्रों और हालिया प्रशासनिक फेरबदल के रुझानों (जैसे 31 जनवरी 2026 को हुए तबादले) के आधार पर माना जा रहा है कि इस बैठक में अधिकारियों के प्रदर्शन (Performance) को आधार बनाया जाएगा। जिन जिलों में विकास कार्य सुस्त पाए जाएंगे, वहां के अधिकारियों का तबादला किया जा सकता है और हाल ही में संजय प्रसाद को अपर मुख्य सचिव (ACS) के पद पर पदोन्नत किया गया है। उनके पास वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय के साथ-साथ गृह, सूचना और प्रोटोकॉल जैसे महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]