आज से शुरू हो रही “गुप्त नवरात्रि”,ये उपाय चमकाएंगे किस्मत

डॉ. भूपेंद्र मिश्रा के अनुसार गुप्त नवरात्रि का महत्व, उपासना के उपाय और आज का राशिफल

डॉ भूपेंद्र मिश्रा


आज का वैदिक पंचांग
🌤️ दिनांक – 30 जून 2022
🌤️ दिन – गुरुवार
🌤️ विक्रम संवत – 2079 (गुजरात-2078)
🌤️ शक संवत -1944
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – वर्षा ऋतु
🌤️ मास -आषाढ़
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – प्रतिपदा सुबह 10:49 तक तत्पश्चात द्वितीया
🌤️ नक्षत्र – पुनर्वसु 01 जुलाई रात्रि 01:06 तक तत्पश्चात पुष्य
🌤️ योग – ध्रुव सुबह 09:52 तक तत्पश्चात व्याघात
🌤️ राहुकाल – दोपहर 02:23 से शाम 04:03 तक
🌞 सूर्योदय – 06:01
🌦️ सूर्यास्त – 19:23
👉 दिशाशूल – दक्षिण दिशा में
🚩 व्रत पर्व विवरण –
चन्द्र-दर्शन, गुरुपुष्यामृत योग (रात्रि 01:07 (01 जुलाई 01:07 AM) से 01 जुलाई सूर्योदय तक)
विशेष – प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

🌷 गुप्त नवरात्रि 🌷
➡ *आषाढ़ मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तिथि तक गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। बहुत कम लोग इस नवरात्रि के बारे में जानते हैं, इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। गुप्त नवरात्रि में किए गए उपाय जल्दी ही शुभ फल प्रदान कर सकते हैं। धन, नौकरी, स्वास्थ्य, संतान, विवाह, प्रमोशन आदि कई मनोकामनाएं इन 9 दिनों में किए गए उपायों से प्राप्त हो सकते हैं । अगर आपके मन में कोई मनोकामना है तो आगे बताए गए उपायों से वह पूरी हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-

1. धन लाभ के लिए उपाय
गुप्त नवरात्रि के दौरान किसी भी दिन स्नान आदि करने के बाद उत्तर दिशा की ओर मुख करके पीले आसन पर बैठ जाएं। अपने सामने तेल के ९ दीपक जला लें। ये दीपक साधनाकाल तक जलते रहना चाहिए। दीपक के सामने लाल चावल (चावल को रंग लें) की एक ढेरी बनाएं फिर उस पर एक श्रीयंत्र रखकर उसका कुम कुम, फूल, धूप, तथा दीप से पूजन करें।
➡ उसके बाद एक प्लेट पर स्वस्तिक बनाकर उसे अपने सामने रखकर उसका पूजन करें। श्रीयंत्र को अपने पूजा स्थल पर स्थापित कर लें और शेष सामग्री को नदी में प्रवाहित कर दें। इस प्रयोग से आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन सकते हैं।
2. शीघ्र विवाह के लिए उपाय
गुप्त नवरात्रि में शिव-पार्वती का एक चित्र अपने पूजास्थल में रखें और उनकी पूजा करने के बाद नीचे लिखे मंत्र का 3, 5 अथवा 10 माला जप करें। जप के बाद भगवान शिव से विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना करें-
🌷 मंत्र- ऊं शं शंकराय सकल-जन्मार्जित-पाप-विध्वंसनाय,
पुरुषार्थ-चतुष्टय-लाभाय च पतिं मे देहि कुरु कुरु स्वाहा।।


3. मनपसंद वर के लिए उपाय
गुप्त नवरात्रि के दौरान किसी भी दिन अपने पास स्थित शिव मंदिर में जाएं। वहां भगवान शिव एवं मां पार्वती पर जल एवं दूध चढ़ाएं और पंचोपचार (चंदन, पुष्प, धूप, दीप एवं नैवेद्य) से उनका पूजन करें। अब मौली (पूजा में उपयोग किया जाने वाला लाल धागा) से उन दोनों के मध्य गठबंधन करें। अब वहां बैठकर लाल चंदन की माला से इस मंत्र का जप 108 बार करें-
🌷 हे गौरी शंकरार्धांगी। यथा त्वं शंकर प्रिया।
तथा मां कुरु कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्।।
➡ इसके बाद तीन महीने तक रोज इसी मंत्र का जप शिव मंदिर में अथवा अपने घर के पूजाकक्ष में मां पार्वती के सामने 108 बार करें। घर पर भी आपको पंचोपचार पूजा करनी है।

4. बरकत बढ़ाने का उपाय
गुप्त नवरात्रि में किसी भी दिन सुबह स्नान कर साफ कपड़े में अपने सामने मोती शंख को रखें और उस पर केसर से स्वस्तिक का चिह्न बना दें। इसके बाद नीचे लिखे मंत्र का जप करें-
🌷 श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:
➡ मंत्र का जप स्फटिक माला से ही करें। मंत्रोच्चार के साथ एक-एक चावल इस शंख में डालें। इस बात का ध्यान रखें की चावल टूटे हुए ना हो। यह प्रयोग लगातार नौ दिनों तक करें। इस प्रकार रोज एक माला जप करें। उन चावलों को एक सफेद रंग के कपड़े की थैली में रखें और 9 दिन के बाद चावल के साथ शंख को भी उस थैली में रखकर तिजोरी में रखें। इस उपाय से घर की बरकत बढ़ सकती है।

5. मनचाही दुल्हन के लिए उपाय
गुप्त नवरात्रि के दौरान जो भी सोमवार आए। उस दिन सुबह किसी शिव मंदिर में जाएं। वहां शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शहद और शक्कर चढ़ाते हुए उसे अच्छी तरह से साफ करें। फिर शुद्ध जल चढ़ाएं और पूरे मंदिर में झाड़ू लगाकर उसे साफ करें। अब भगवान शिव की चंदन, पुष्प एवं धूप, दीप आदि से पूजा करें।
➡ रात 10 बजे के बाद अग्नि प्रज्वलित कर ऊं नम: शिवाय मंत्र का उच्चारण करते हुए घी से 108 आहुति दें। अब 40 दिनों तक नित्य इसी मंत्र का पांच माला जप भगवान शिव के सामने करें। इससे शीघ्र ही आपकी मनोकामना पूर्ण होने के योग बनेंगे।

6. इंटरव्यु में सफलता का उपाय
गुप्त नवरात्रि में किसी भी दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सफेद रंग का सूती आसन बिछाकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके उस पर बैठ जाएं। अब अपने सामने पीला कपड़ा बिछाकर उस पर 108 दानों वाली स्फटिक की माला रख दें और इस पर केसर व इत्र छिड़क कर इसकी पूजा करें।
➡ इसके बाद धूप, दीप और अगरबत्ती दिखाकर नीचे लिखा मंत्र 31 बार बोलें। इस प्रकार 11 दिन तक करने से वह माला सिद्ध हो जाएगी। जब भी किसी इंटरव्यु में जाएं तो इस माला को पहन कर जाएं। ये उपाय करने से इंटरव्यु में सफलता की संभावना बढ़ सकती है।
🌷 मंत्र- ऊं ह्लीं वाग्वादिनी भगवती मम कार्य सिद्धि कुरु कुरु फट् स्वाहा।

7. दांपत्य सुख के लिए उपाय
यदि जीवनसाथी से अनबन होती रहती है तो गुप्त नवरात्रि में रोज नीचे लिखी चौपाई को पढ़ते हुए 108 बार अग्नि में घी से आहुतियां दें। इससे यह चौपाई सिद्ध हो जाएगी। अब नित्य सुबह उठकर पूजा के समय इस चौपाई को 21 बार पढ़ें। यदि संभव हो तो अपने जीवनसाथी से भी इस चौपाई का जप करने के लिए कहें-
🌷 ​चौपाई
सब नर करहिं परस्पर प्रीति।
चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीति।।

माँ भवानी को करें प्रसन्न

इन 9 दिनों में देवी के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। इन नौ दिनों में देवी को विभिन्न प्रकार के भोग भी लगाए जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, इस उपाय से साधक (उपाय करने वाला) की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। जानिए किस तिथि पर देवी को किस चीज का भोग लगाना चाहिए।
ये हैं गुप्त नवरात्रि के अचूक उपाय
1-प्रतिपदा तिथि को माता को घी का भोग लगाएं। इससे रोगी को कष्टों से मुक्ति मिलती हैं एवं शरीर निरोगी होता है।
2-द्वितीया तिथि को माता को शक्कर का भोग लगाएं। इससे उम्र लंबी होती है।
4-तृतीया तिथि को माता को दूध का भोग लगाएं। इससे सभी प्रकार के दुःखों से मुक्ति मिलती है।
4-चतुर्थी तिथि को माता को मालपुआ का भोग लगाएं। इससे समस्याओं का अंत होता है।
5-पंचमी तिथि को माता को केले का भोग लगाएं। इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
6-षष्ठी तिथि को माता को शहद का भोग लगाएं। इससे धन लाभ होने के योग बनते हैं ।
7-सप्तमी तिथि को माता को गुड़ का भोग लगाएं। इससे हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
8-अष्टमी तिथि को माता को नारियल का भोग लगाएं। इससे  घर में सुख-समुद्वि आती है
9-नवमी तिथि को माता को विभिन्न प्रकार के अनाज का भोग लगाएं। इससे वैभव व यश मिलता है।

जन्मदिन विशेष

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष
नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

12 राशियों का आज का राशिफल

मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहेगा,जिसके कारण कार्यक्षेत्र में आपको मानसिक परेशानी महसूस होगी। यदि परिवार में किसी सदस्य से आपका कोई लड़ाई झगड़ा हो,तो आपको उसमें शांति व सोचकर ही कोई बात बोलनी होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है,क्योंकि उन्हें परीक्षा में सफलता प्राप्त होती दिख रही है। जो लोग किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं,उन्हें उससे लाभ मिलता दिख रहा है। भाई व बहनों के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है। दांपत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। सहयोगी का आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है।

वृष (Taurus)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। पारिवारिक कलह के कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन वह भी आपसी बातचीत से सुलझ सकती है। आज आप मानसिक व शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे व किसी भी कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में समस्याएं आ रही थी,तो आपको उनकी चिंता सता सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान की शिक्षा से संबंधित कुछ चिंताएं थी,तो उनका भी आज अंत होगा। साझेदारी में आप किसी व्यवसाय को करने की योजना बना सकते हैं।


मिथुन (Gemini)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। भाई व बहनों के रिश्ते में कुछ कड़वाहट आ सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। नौकरी कर रहे जातकों को छोटी मोटी बातों को नजरअंदाज करना होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर आप चिंतित रहेंगे,लेकिन समय के साथ वह समाप्त हो जाएगी। प्रेम संबंधों में तकरार रहेगी, इसलिए आपको किसी भी निर्णय पर बहुत सोच समझकर ही पहुंचना है।

कर्क (cancer)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी मित्र द्वारा कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में वरिष्ठ सदस्य के सहयोग से आपकी कोई मनचाही इच्छा पूरी होगी। जीवनसाथी आपके प्यार में डूबी नजर आएंगी। जिन लोगों को मदिरा,शराब आदि जैसी आदत है वह आज उसे छोड़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। यदि आपके आस पड़ोस में कोई लड़ाई झगड़े की नौबत आए,तो आपको उसमे चुप रहना होगा,नहीं तो वह कानूनी सकता है। यदि आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बना रहे थे,तो वह फाइनल हो सकती है।

सिंह (Leo)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में चल रहे रुकावटें दूर होंगी। व्यापारिक मामले कुछ अटक सकते हैं,इसलिए आपको बहुत ही सावधानी बरतनी होगी,क्योंकि आपके शत्रु आपके पीठ पीछे आपकी कमियां निकालेंगे और आपके कार्यों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। भाई-बहनों से चल रहा मनमुटाव समाप्त होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को उच्चाधिकारियों की कृपा से मान सम्मान की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष को लेकर यदि कुछ चिंताएं थी,तो वह भी समाप्त होगी।

कन्या (Virgo)
आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहेगा,जिसके कारण आपका किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता होने के कारण आपको परेशानी होगी। जो लोग व्यापार करते हैं,उनके लिए धन का निवेश करना लाभदायक रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में कोई आपसी मतभेद हो सकता है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाकर रखना बेहतर रहेगा। माता जी द्वारा आपको कोई कार्य सौंपा जाएगा,जिसे आपको समय रहते पूरा करना होगा। संतान की किसी निवेश संबंधी योजना में निवेश करने से पहले जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करें।

तुला (Libra)
आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। आज आप शरीर में चुस्ती फुर्ती महसूस करेंगे व अपने प्रत्येक रुके हुए कार्यों को करने के लिए तत्पर रहेंगे। यदि कोई बड़ा फैसला लेना पड़े,तो आपको उसमें बहुत ही सोच विचार करना होगा व किसी वरिष्ठ सदस्य से भी सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। यदि आप किसी नए कार्य की योजना बना रहे हैं,तो उसमें माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाना बेहतर रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।


वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहने वाला है। आपको कामकाज के सिलसिले में किसी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको किसी को भी धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके साथ कोई धोखा कर सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटे बच्चे आपके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। यदि आपकी कुछ योजनाएं लंबे समय से चल रही थी,तो वह आपको भरपूर लाभ देगी।

धनु (Sagittarius)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और कार्यक्षेत्र में भी आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। व्यापारी वर्ग को कोई बड़ी सफलता प्राप्त होगी,क्योंकि उन्होंने यदि पहले किसी डील को फाइनल किया था,तो वह उनके लिए उत्तम लाभ देगी। आपको कार्यक्षेत्र में किसी परिवर्तन को करने से बचना होगा,नहीं तो आपको परेशानी होगी। जीवनसाथी की बातों को सुनना व समझना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिन्हें पहचानकर उन पर अमल करना होगा, तभी वह लाभ कमा पाएंगे।

मकर (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है,क्योंकि कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा से आपको वेतन वृद्धि अथवा पदोन्नति जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी और यदि आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे थे,तो वह भी आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। यदि आपकी किसी से कोई बहस व टकराव हो,तो उसमें भी आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। परिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप कहीं डिनर डेट पर भी जा सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपको बेवजह किसी भी बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा और अपनी वाणी पर संयम बनाए रखने। आर्थिक स्थिति को लेकर आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों के सहयोग व माता पिता के आशीर्वाद से किसी नए व्यवसाय को भी कर सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान कहना होगा क्योंकि उनके शत्रु उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग सावधान रहें,क्योंकि उनका साथी से कोई वाद विवाद हो सकता है।

मीन (Pisces)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास कर दिखाने के लिए रहेगा। आपको किसी को भी बिना सोचे समझे धन उधार देने से बचना होगा। आपका आज किसी पुरानी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है। यदि आप किसी योजना में धन को लगाना चाहते हैं,तो उसमें जल्दबाजी बिल्कुल ना करें,नहीं तो आपका वह धन पड़ सकता है। दोस्तों के साथ आप मौज मस्ती में कुछ समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य रहेंगी,जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को करते हैं,उन्हें भी मन मुताबिक लाभ मिलता दिख रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *