✍️ योगेश राणा
न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
Noida Authority:उत्तर प्रदेश सरकार ने रघुनंदन सिंह यादव को नोएडा प्राधिकरण में मुख्य अनुरक्षण अभियंता(जनस्वास्थ्य) के पद पर नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति और विभाग में वापसी कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बता दें कि हाल ही में फरवरी 2026 में नोएडा प्राधिकरण ने प्रशासनिक सुधारों के तहत स्वास्थ्य और यातायात प्रकोष्ठ (cells) को भंग कर उनके कार्यों को क्षेत्रीय वर्क सर्किलों में स्थानांतरित कर दिया था। श्री यादव की इस विशिष्ट पद पर नियुक्ति को जनस्वास्थ्य विभाग की स्वतंत्र कार्यप्रणाली को पुनः बहाल करने के कदम के रूप में देखा जा रहा है और श्री यादव इससे पहले भी नोएडा प्राधिकरण में जनस्वास्थ्य विभाग (Public Health) के प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं और वह यूपीसीडा (UPCIDA) से स्थानांतरित होकर यहाँ आए हैं।
अनुभवी नेतृत्व:-
R.S यादव इससे पहले भी नोएडा प्राधिकरण में पब्लिक हेल्थ के प्रमुख (Head of Public Health) रह चुके हैं और उन्हें विभाग की कार्यप्रणाली का गहरा अनुभव है और उन्होंने वर्ष 2016-17 के दौरान नोएडा के स्वास्थ्य विभाग को दिल्ली नगर निगम (MCD) की तर्ज पर पुनर्गठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब नोएडा प्राधिकरण के नए सीईओ आईएएस कृष्ण करुणेश ने कार्यभार संभाला है और शहर की सफाई व्यवस्था व जनस्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को प्राथमिकता दी जा रही है और इस नियुक्ति से उम्मीद की जा रही है कि नोएडा में सफाई व्यवस्था और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी में तेजी आएगी।